{"_id":"56f7b6114f1c1b4b42f14d55","slug":"donald-trump-foreign-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सऊदी आईएस से लड़े, नहीं तो तेल खरीद बंद होगी'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'सऊदी आईएस से लड़े, नहीं तो तेल खरीद बंद होगी'
बीबीसी/अमेरिका
Updated Sun, 27 Mar 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की दावेदारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार विदेश नीति अपना नजरिया साफ करते हुए 'अमेरिका फर्स्ट' की बात की है। ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह अमेरिका को अलग-थलग करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन उन्हें इस बात की चिंता है कि सहयोगी और मित्र देशों ने अमेरिका का सुनियोजित ढंग से फायदा उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर अमरीका के लिए भी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नैटो) नुकसान का सौदा है। ट्रंप ने कहा कि यदि दक्षिण कोरिया और जापान ने वाशिंगटन को ज्यादा भुगतान नहीं किया तो वह इन देशों से अमरीकी फौज को वापस बुला लेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर सऊदी अरब ने चरमपंथी संगठन आईएस से लड़ने के लिए अपनी सेना नहीं भेजी, तो वह उससे तेल की ख़रीद बंद करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन