फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald Trump First Press Conference As President-Elect, Annotated

मैं सबसे ज्यादा नौकरी पैदा करने वाला शख्स बनूंगा: ट्रंप

Thu, 12 Jan 2017 09:29 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क 
एजेंसी/ न्यूयॉर्क  Updated Thu, 12 Jan 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
donald Trump First Press Conference As President-Elect, Annotated
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters

डोनाल्ड ट्रंप ने छह महीने में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को जोर देकर कहा, ‘अब तक ईश्वर ने जितने भी लोगों को बनाया है, मैं उनमें सबसे ज्यादा नौकरी पैदा करने वाला बनूंगा।’ उन्होंने कहा कि वह निजी कंपनियों के जरिए नौकरियों को अमेरिका वापस लाने में सक्षम हैं। इस बीच ट्रंप ने मीडिया पर जमकर हमला बोला और रूस के पास अपने खिलाफ आपत्तिजनक राज होने के दावे को बकवास करार दिया।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘हम रोजगार के अवसर का पैदा करने जा रहे हैं। मैंने कहा कि मैं ईश्वर द्वारा बनाए गए सभी लोगों में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने वाला बनूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करने जा रहा हूं। अब तक जो मैंने किया, उस पर मुझे बेहद गर्व है।’ 

विज्ञापन

अपना पूरा कारोबार अपने बेटों को सैंपा

donald Trump First Press Conference As President-Elect, Annotated

इस दौरान जब ट्रंप ने सीएनएन को ‘फेक न्यूज’ कहा और उसके अकोस्टा को सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी, तो माहौल गर्मा गया। इस पर ट्रंप और अकोस्टा के बीच तीखी बहस हुई। ट्रंप ने कहा कि उनका रिकॉर्ड खराब करने के लिए कुछ मीडिया संस्थानों ने बकवास रिपोर्ट प्रकाशित की, जो खुफिया एजेंसियों की ओर से लीक की गई हो सकती है।

इसके अलावा एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा कारोबार अपने बेटे डोनाल्ड जूनियर और एरिक को सौंप दिया है। अब वे उनके कारोबार को चलाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed