{"_id":"5b84ee1042c79246424d6e43","slug":"donald-trump-dont-have-american-national-flag-information-wrong-color-in-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप को नहीं है अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी, झंडे में भरे गलत रंग, हुए ट्रोल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप को नहीं है अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी, झंडे में भरे गलत रंग, हुए ट्रोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश के झंडे का रंग भूल गए। ट्रंप जब एक बच्चों के अस्पताल में बच्चों को चित्रकारी सिखा रहे थे तब उन्होंने झंडे में गलत रंग भर दिए। जब इसकी तस्वीर सामने आई तो ट्रंप जमकर ट्रोल हुए। बता दें कि ट्रंप दो दिन पहले ही अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ बच्चों के अस्पताल पहुंचे थे। जहां बच्चों को रंग भरने की क्लास दी जा रही थी। इस दौरान वह भी रंग भरने लगे। टीचर ने बच्चों से अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए कहा था।
अमेरिका के झंडे में सफेद और लाल रंग की धारियां होती हैं। साथ ही नीले रंग के बॉक्स के अंदर 50 तारे बने होते हैं। लेकिन ट्रम्प ने इसकी जगह सफेद, नीली और लाल रंग की धारियां बना दीं। बॉक्स तो बनाया ही नहीं।
हद तो तब हो गई जब ट्रंप की इस गलती को जाने बिना ही स्वास्थ्य व मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजहर ने यह तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर कर दी। इसके बाद ही उन्हें ट्रोल कर दिया गया और उनकी काफी मजाक बनने लगी।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रीय ध्वज को ओल्ड ग्लोरी (प्राचीन गौरव) कहा जाता है। अमेरिका में 241 साल पहले इस झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर मान्यता दी गई थी। अमेरिका के झंडे में लाल-सफेद रंग की धारियां हैं जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लाल-सफेद और नीला रंग भर दिया।