फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump critisised over an comment of his supporter

ओबामा मुसलमान हैं अमेरिकी नहीं, मचा बवाल

Sat, 19 Sep 2015 09:34 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
Donald trump critisised over an comment of his supporter

रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनल्ड ट्रंप की आलोचना हो रही है क्योंकि उन्होंने अपने एक समर्थक की टिप्पणी की आलोचना नहीं की। इस समर्थक ने कहा था कि ओबामा मुसलमान हैं और "अमेरिकी भी नहीं हैं"। डोनाल्ड ट्रंप ने इस टिप्पणी को हंस कर रफा दफा कर दिया।

विज्ञापन


इससे पहले उस समर्थक ने कहा था, "इस देश में एक समस्या है, और उसका नाम है मुसलमान।" न्यूहैंपशायर में डोनल्ड ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान ये टिप्पणियां की गईं। रैली में पहला सवाल करने वाले व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए अरबपति कारोबारी डोनल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे ये शख्स पसंद है।" तब इस व्यक्ति ने कहा, "हमारे देश में एक समस्या है जिसका नाम है मुसलमान। हम जानते हैं कि हमारे मौजूदा राष्ट्रपति एक (मुसलमान) है। जानते हैं, वो तो एक अमेरिकी भी नहीं हैं।" इस पर ट्रंप ने हंसते हुए कहा, "क्या इस सवाल की जरूरत है?"
विज्ञापन


उस शख्स ने बोलना जारी रखा, "बहरहाल, हमारे यहां प्रशिक्षण केंद्र बढ़ते जा रहे हैं जहां वो हमें मारना चाहते हैं। यही मेरा सवाल हैः हम कब उनसे छुटकारा पा सकते हैं?" ट्रंप ये स्पष्ट नहीं कर सके कि राष्ट्रपति ओबामा एक इसाई अमेरिकी हैं। इसकी बजाए उन्होंने जबाब दिया, "बुरी चीजें हो रही हैं" और आश्वासन दिया कि वो इस मामले पर गौर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आलोचना

Donald trump critisised over an comment of his supporter

इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में डोनल्ड ट्रंप की आलोचना में हिलेरी क्लिंटन भी इस ट्वीट के साथ शामिल हो गईं। उन्होंने लिखा, "डोनल्ड ट्रंप मुसलमानों के बारे में नफरत भरी बातों की निंदा नहीं कर पाए, ये परेशान करने वाला और बिल्कुल ग़लत है। इसे बाहर ही रखें"

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की अध्यक्ष डेबी वासरमेन ने कहा कि ट्रंप के "नस्लवाद की कोई सीमा नहीं।" उधर ट्रंप के कैम्पेन मैनेजर कोरी लिवान्डोस्की ने इस पूरी घटना को ज्यादा तवज्जो ना देने की कोशिश की और अमेरिकी मीडिया से कहा कि ट्रंप सिर्फ प्रशिक्षण केंद्रों के बारे में सवाल ही सुन पाए।

लिवान्डोस्की ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया, "मीडिया इस मुद्दे को ओबामा से जोड़ना चाहती है। इससे बड़ा मुद्दा ये है कि ओबामा ने इस देश में इसाईयों के खिलाफ एक लड़ाई छेड़ दी है।"

ओबामा पर सवाल

Donald trump critisised over an comment of his supporter

राष्ट्रपति ओबामा हमेशा खुल कर अपनी इसाई आस्था के बारे में बोलते रहे हैं। उनकी मां अमेरिकी थी और पिता कीनिया मूल के हैं। लेकिन ट्रंप उन लोगों में अग्रणी हैं जिन्होंने राष्ट्रपति ओबामा को 2011 में अपना जन्म प्रमाणपत्र दिखाने के लिए कहा था जो राष्ट्रपति ने दिखाया भी था।

अभी अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने में करीब एक साल का वक्त है। लेकिन पेशे से व्यापारी ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी उम्मीदवारों में अभी तक आगे चल रहे हैं जबकि उनके पास राजनीति का कोई अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed