फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald Trump canceled US Foreign Minister Pompey North Korean visit, extracted on China

ट्रंप ने रद्द किया यूएस विदेश मंत्री का उत्तर कोरियाई दौरा, चीन पर निकाली भड़ास

Sun, 26 Aug 2018 05:21 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
donald Trump canceled US Foreign Minister Pompey North Korean visit, extracted on China

12 मई को सिंगापुर में ऐतिहासिक वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगता है कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने की दिशा में पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है। उन्हें लगता है कि चीन ने भी इस मकसद के लिए उत्तर कोरिया पर सही तरह से दबाव नहीं बनाया है। इसलिए ट्रंप ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को सलाह दी है कि वह अपनी उत्तर कोरिया की प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दें। ट्रंप ने इसकी भड़ास चीन पर निकालते हुए पूरे मामले का ठीकरा उसके सिर पर फोड़ा है।

विज्ञापन


ट्रंप कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन द्वारा परमाणु परीक्षण स्थल नष्ट करने को लेकर तारीफ कर चुके हैं। लेकिन अब पोम्पियो की यात्रा रद्द करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, चीन के साथ हमारी सख्त व्यापार नीति के चलते मुझे नहीं लगता कि वह इस दिशा में वैसी मदद कर रहा है जैसी पहले कर रहा था। बता दें कि उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा सहयोगी चीन है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट मे कहा कि पोम्पियो निकट भविष्य में उत्तर कोरिया जा सकते हैं और यह चीन-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों के सुलझने पर निर्भर करेगा। तब तक मैं उत्तर कोरिया के चेयरमैन किम जोंग-उन का गर्मजोशी से भरा सलाम भेजता हूं। मैं उनसे शीघ्र ही मुलाकात होने की कामना कर रहा हूं। बता दें कि सिंगापुर वार्ता में किम जोंग से मुलाकात में उत्तर कोरिया के नेता ने एटमी हथियार सौंपने के किसी दस्तावेज पर दस्तखत तक नहीं किए और ट्रंप ने कहा था कि इस देश से अब कोई परमाणु खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उ. कोरिया के नई मिसाइल तैयार करने की कवायद

हाल ही में एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा था कि एक तरफ तो उत्तर कोरिया अपनी पुरानी परमाणु परीक्षण साइटों को खत्म कर रहा है और दूसरी तरफ नई मिसाइलें बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया नई अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल तैयार कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी ने भी इस बात की तस्दीक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed