{"_id":"5826dd3a4f1c1ba16fb3acee","slug":"donald-trump-blames-media-for-unfair-protests-against-election-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे खिलाफ प्रदर्शन के लिए जनता को उकसा रही है मीडिया: ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मेरे खिलाफ प्रदर्शन के लिए जनता को उकसा रही है मीडिया: ट्रंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 12 Nov 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शन के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन के लिए मीडिया पेशेवर प्रदर्शनकारियों को उकसा रही है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को भी ट्रंप के खिलाफ पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। ट्रंप की जीत के खिलाफ भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरे।
साथ ही व्हाइट हाउस और ट्रंप के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसके चलते अमेरिका के न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, कोलोराडो, लॉस एंजिलिस और सीटल शहर में जाम के हालात रहे। इस बीच दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ये लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन