फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump attacks US media at 100-day Pennsylvania rally

सरकार के 'सफल' 100 दिनों के बाद मीडिया पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 30 Apr 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 30 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump attacks US media at 100-day Pennsylvania rally
donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया को जमकर कोसा। व्हाइट हाउस में होने वाले मीडिया संवाददाताओं के डिनर पर ट्रंप ने मीडिया की 'फेक न्यूज' पर खूब कोसा। ट्रंप हैरिबर्ग, पैनीस्लवानिया में रैली कर रहे थे, जबकि यह प्रोग्राम वॉशिंगटन में स्थित व्हाइट हाउस में हुआ।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपनी रैली में कहा, "अभी अमेरिका की राजधानी में हॉलीवुड अभिनेताओं का एक बड़ा समूह और मीडिया के लोग एक दूसरे को होटल के बॉलरूम में संभाल रहे होंगे। वे लोग व्हाइट हाउस में बिना राष्ट्रपति के कॉरेपॉन्डेंट्स डिनर के लिए एकत्रित हुए हैं।"
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि वहां पर अच्छे डिनर का आयोजन किया गया होगा, मगर हमारा डिनर और शानदार होगा। ट्रंप ने बताया कि उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग आएं हैं और उन्होंने बड़ी तादाद में टिकटों की बिक्री की है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप 2011 में बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान इस डिनर में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान मीडिया को 'बेईमान' कहा और 'फेक न्यूज' के लिए दोषी बताया। ट्रंप ने अपनी रैली में सिर्फ मीडिया को नहीं लताड़ा, बल्कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी को भी निशाने पर लिया। ट्रंप ने विपक्ष के नेता चंक शूमर को 'खराब नेता' बताता हुए कहा कि वो अपनी पार्टी को डूबा देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed