{"_id":"5b86125742c7924670023c7a","slug":"donald-trump-ask-google-why-does-my-photo-open-when-writing-idiot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल से नाराज हैं ट्रंप, पूछा- इडियट लिखते ही क्यों खुलती है मेरी फोटो","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गूगल से नाराज हैं ट्रंप, पूछा- इडियट लिखते ही क्यों खुलती है मेरी फोटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों गूगल से नाराज हैं। उनकी शिकायत है कि गूगल उनकी छवि खराब कर रहा है। जिसके चलते वो दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। ट्रंप का कहना है कि जब से वो राष्ट्रपति बने हैं मीडिया उनके खिलाफ खबरें चला रहा है। ऐसे में गूगल उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें सर्च करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन वैसे ही ट्रंप के निशाने पर है तो अब गूगल पर भी उनकी नाराजगी जाहिर होने लगी है।
विज्ञापन
अमेरिकी वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक अगर गूगल पर इडियट ढूंढते हैं तो सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती है। इसके चलते पहले से ही काफी बवाल हो चुका है। अपने टि्वटर पोस्ट में मंगलवार को ट्रंप ने लिखा, ‘‘ट्रंप लिखने पर गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखती हैं। यह फेक न्यू मीडिया है। दूसरे शब्दों में कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन/ कंजरवेटिव और निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं?
विज्ञापन
दूसरे ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि 96% से भी अधिक ट्रंप न्यूज के सर्च रिजल्ट में राष्ट्रीय वामपंथी मीडिया का हाथ है, जो काफी खतरनाक है। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और खबरों को छिपा रहे हैं। यह अच्छी बात है। ये लोग उन चीजों को नियंत्रित कर रहे हैं, जिन्हें हम देख भी सकते हैं और नहीं भी। यह काफी गंभीर बात है, जिस पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
याद दिला दें कि इससे पहले जुलाई 2018 में मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर गूगल के खिलाफ पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगने पर ट्रंप जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि गूगल अमेरिका की महान कंपनी है। हालांकि, अब गूगल पर ही निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि इडियट लिखते ही उनकी तस्वीर क्यों आती है?