{"_id":"59fd3d1e4f1c1b87698b93ee","slug":"donald-trump-asia-5-countries-trip-japan-south-korea-china-vietnam-philippines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन समेत एशिया के पांच देशों के दौरे पर निकले ट्रंप, लिस्ट में नहीं भारत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन समेत एशिया के पांच देशों के दौरे पर निकले ट्रंप, लिस्ट में नहीं भारत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया के अपने पांच देशों के दौरे की शुरुआत कर दी है। इसमें वह जापान, साउथ कोरिया, चीन, वियतनाम, फिलीपींस जाएंगे। ट्रंप का यह दौरा दो हफ्ते लंबा होगा, जिसे किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति का अबतक का सबसे लंबा विदेश दौरा बताया जा रहा है।
अमेरिका में हमला करने पर आतंकियों को ऊंची कीमत देगा ISIS, ट्रंप ने साझा की जानकारी
माना जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया पर दवाब बनाने के लिए ट्रंप इस दौरे पर निकले हैं। दौरे पर ट्रंप फिलीपींस में होने वाले ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे, पहले इसमें उनके शामिल होने पर संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
ईस्ट एशिया में ट्रंप की यह पहली यात्रा है। इसमें वियतनाम में होने वाले Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC) और फिलीपींस का Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) समिट शामिल हैं।

भारत शामिल नहीं
modi trump
अपने पहले एशियाई दौरे पर ट्रंप भारत नहीं चीन जा रहे हैं। ट्रंप भारत कब आएंगे यह फिलहाल साफ नहीं है। उनकी बेटी इवांका ट्रंप नवंबर के आखिर में भारत आएंगी। वह हैदराबाद में ग्लोबल इंटरप्रीनियर समिट में हिस्सा लेंगी। माना जा रहा है कि तब डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बारे में कोई घोषणा हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप पहले ही मुलाकात कर चुके हैं। मोदी ने ट्रंप को भारत आने का न्योता भी दिया था।