फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   donald trump as lord vishnu in american election poster

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः डोनाल्ड ट्रंप बने भगवान विष्णु

Fri, 04 Mar 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 01:07 PM IST
सार

  • अमेरिकी हिंदुओं का एक समूह ट्रंप के लिए जुटा रहा समर्थन
  • ट्रंप के समर्थन में फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हिंदू समूह 

विज्ञापन
donald trump as lord vishnu in american election poster
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Huff Post

विस्तार

अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद की उम्मीदवारी की ओर तेजी से बढ़ रहे डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हिंदू मतदाताओं के एक समूह ने उनकी तुलना भगवान विष्‍णु से की है। हफ पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी हिंदू मतदाताओं के एक समूह '‌हिंदूज फॉर ट्रंप' के ट्विटर हैंडल से ट्रंप के समर्थन में पोस्टर और संदेश ट्वीट किए गए हैं।

विज्ञापन


@USAHindus4Trump ट्विटर हैंडल से #HindusForTrump पर किए गए एक ट्वीट में ट्रंप को कमल पर बैठे दिखाया गया है, वे पद्मासन की मुद्रा में हैं। ट्रंप समर्थक हिंदू मतदाताओं के पोस्टर में ट्रंप जिस कमल पर बैठे हैं, वह अमेरिकी झंडे के रंग में हैं। उस पर सामने की ओर 'ओम' लिखा है। 
विज्ञापन


हफ पोस्ट के मुताबिक, ट्रंप सम‌र्थक समूह का फेसबुक पेज भी है, जहां वे उनकी उपलब्धियां गिनाते हैं। ‌हिंदूज फॉर ट्रंप की एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिका में 15 से 25 लाख हिंदू हैं और इस समुदाय की कई सम्मानित शख्सियतें ट्रंप के समर्थन में आगे आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के समर्थन में अमेरिकी हिंदुओं ने बनाई कमेटी

donald trump as lord vishnu in american election poster
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Agency

हिंदूज फॉर ट्रंप का दावा है कि 21 जनवरी, 2016 को चार अमेरिकी हिंदुओं ने एक पॉलिटिकल एक्शन कमेटी बताई ‌थी-इंडियन अमेरिकान फॉर ट्रंप। ये कमेटी ट्रंप के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए काम कर रही है। हिंदूज फॉर ट्रंप का कहना है कि अमेरिका में हिंदू ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। 

इंडियन अमेरिकान फॉर ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि कई अमेरिकी भारतियों को मानना है कि ट्रंप अमेरिका की उम्मीद हैं और राष्ट्रपति पद के सर्वश्रेष्‍ठ उम्मीदवार हैं। 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में फिलहाल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चुनाव हो रहा है, जिनमें रिप‌ब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हिलेरी क्लिंटन आगे चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed