फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump appoints Amul Thapar as judge on US Court of Appeals

भारतीय मूल के अमेरिकी को डोनल्ड ट्रंप ने अपीलीय अदालत में बनाया जज

Fri, 02 Jun 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 02 Jun 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump appoints Amul Thapar as judge on US Court of Appeals
अमूल थापर - फोटो : Live Mint
व्हॉइट हॉउस ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अमूल थापर को जज बनाया है। अमूल थापर भारतीय मूल के कानून मामलों के जानकार हैं। उन्हें छठें सर्किट के अमेरिकी अपीलीय अदालत में जज बनाया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से की गई है।
विज्ञापन


अमूल थापर इससे पहले केंटुकी के पूर्वी जिले में जिला जज के तौर पर कार्यरत थे। थापर की नियुक्ति पर सीनेट ने 52-44 के बहुमत के साथ मुहर लगाई। 

अमूल थापर(48) के पिता भारतीय मूल के अनिवासी अमेरिकी थे। थापर अमेरिका के आर्टिकल III जज बनने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति के तौर पर पहचान रखते हैं। अमूल केंचुकी पूर्वी जिले के अटॉर्नी रह चुके हैं, तो ओहिओ(दक्षिणी) और कोलंबिया में असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने 10 जजों को निकले कोर्ट में नामित किया था। इसमें थापर का भी नाम था। ट्रंप द्वारा नामित इन नामों के साथ ही ट्रंप के फैसलों पर पहली बार सीनेट ने मुहर लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थापर को बोस्टन कॉलेज से साल 1991 में बीएस और बार्केलेय के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से जेडी मिली है। थापर सॉउथ एशियन बार एसोसिएसिन ऑफ नॉर्थ अमेरिका(साबा) के सदस्य हैं। उन्हें साबा साल 2010 में पॉयोनियर अवॉर्ड से भी सम्मानित कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed