{"_id":"5c46393ebdec22739d537049","slug":"divers-face-the-world-largest-shark-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे बड़ी शार्क से हुआ गोताखोरों का आमना-सामना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दुनिया की सबसे बड़ी शार्क से हुआ गोताखोरों का आमना-सामना
Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
White Shark
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के हवाई द्वीप पर कुछ गोताखोरों का आमना-सामना ग्रेट व्हाइट शार्क से हो गया। ये गोताखोर ना सिर्फ उस शार्क से बचने में कामयाब रहे बल्कि उन्होंने उसके साथ कुछ तस्वीरें भी ली। वहां से लौटने के बाद उन्होंने ये कहानी और तस्वीरें दुनिया से साझा की। हालांकि, कुछ गोताखोर उस शार्क के बेहद करीब चले गए थे और उन्होंने उसे छुआ भी।
विज्ञापन
सबसे बड़ी शार्क कही जाने वाली ग्रेट व्हाइट शार्क करीब 20 फीट (6 मीटर) लंबी थी और उसका वजन करीब 2.5 टन था। एक गोताखोर ओशियन रेमजी ने बताया कि वो टाइगर शार्क का वीडियो बना रहे थे, ये टाइगर शार्क मृत व्हेल को खा रही थी। रेमजी ने बताया कि वह एक बहुत ही सुंदर और कोमल विशालकाय शार्क थी। उन्होंने कहा कि शार्क हमारी बोट से अपनी पीठ को खुजला रही थी।
विज्ञापन