फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Did Hillary Clinton use a body double to show all is well?

चुनाव प्रचार में हिलेरी क्लिंटन ने किया बॉडी डबल का इस्तेमाल?

Thu, 15 Sep 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
Did Hillary Clinton use a body double to show all is well?
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : रॉयटर्स
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्विटर पर अलग-अलग किस्म की बहस के बीच अब डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिटंन की हेल्थ का मुद्दा छा गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हिलेरी क्लिटंन बहुत बीमार हैं और चुनाव प्रचार में उनके बॉडी डबल (डुप्लीकेट) का इस्तेमाल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि 9/11 स्मारक पर निमोनिया से तबियत बिगड़ने के बाद से हिलेरी अपनी हमशक्ल का इस्तेमाल कर रही हैं। 
विज्ञापन


मीडिया में अलग-अलग किस्म की थ्योरी पेश की जा रही हैं। इनमें विडियो, फोटो और लुक आदि की तुलना कर दावा किया जा रहा है कि हिलेरी क्लिटंन की हमशक्ल चुनाव प्रचार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि हिलेरी की आंखों को छिपाने के लिए उनकी बॉडी डबल काला चश्मा पहन रही है।
विज्ञापन

'हिलेरी को जहर दे दिया गया'

Did Hillary Clinton use a body double to show all is well?
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : getty images
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और हिलेरी क्लिंटन के प्रतिद्वंद्वी डॉनाल्ड ट्रंप भी ऐसे ही दावे कर रहे हैं। कई जगह दावा किया जा रहा है कि हिलेरी को जहर दे दिया गया है। कई लोग इसके लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

ट्रंप ने पिछले महीने हिलेरी की सेहत के बारे में कहा था कि वह 'अमेरिका की राष्ट्रपति बनने और इस्लामी चरमपंथियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर सक्षम नहीं हैं।'

हालांकि तब डॉक्टर ने कहा था कि हिलेरी पूरी तरह सेहतमंद हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। इसके बाद हिलेरी के समर्थकों ने ट्रंप के समर्थकों पर आरोप लगाया था कि वो हिलेरी की सेहत के बारे में साजिश के तहत अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed