{"_id":"5a0f968d4f1c1b79548bdf3c","slug":"despite-molestation-allegations-against-bush-he-unlikely-to-be-prosecuted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुश ने सात महिलाओं को गलत तरीके से किया टच, फिर भी नहीं चलेगा मुकदमा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बुश ने सात महिलाओं को गलत तरीके से किया टच, फिर भी नहीं चलेगा मुकदमा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश पर सात महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में मुकदमा चलने की संभावना कम ही है। यदि इन मामलों पर मुकदमा चलता तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जा सकता था या कारावास की सजा हो सकती थी।
विज्ञापन
एक मामले को छोड़कर बाकी सभी मामले देश के कानूनों के तहत मुकदमा चलाने के लिए अयोग्य हैं जिनके मुताबिक किसी अपराध के होने के बाद मुकदमा चलाने की एक निर्धारित समय-सीमा होती है। वहीं कई वकीलों का कहना है कि बुश को दोषी ठहराना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
बुश वस्कुलर पार्किंसोनिज्म बीमारी से पीड़ित हैं। अभिनेत्री जोर्डाना ग्रोलनिक ने बुश पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पिछले साल उन्हें पीछे से गलत तरीके से छुआ जबकि उस समय उनकी पत्नी पास में खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि वह इसकी शिकायत करने की कोई योजना नहीं बना रही हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: अभिनेत्री ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर लगाया यौन शोषण का आरोप,कहा- दो बार भद्दे ढंग से किया टच
यही एकमात्र मामला है जिसमें मामला दर्ज कराने की अवधि अब भी खत्म नहीं हुई। इसके अलावा अन्य सभी घटनाओं को घटे हुए 10 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। बुश ने अपने प्रवक्ता के माध्यम से कई बार इस बाबत माफी मांगी है।