फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Democrats responsible for death of migrant children: Donald Trump

प्रवासी बच्चों की मौत के लिए डेमोक्रेट्स जिम्मेदार : ट्रंप

Mon, 31 Dec 2018 05:25 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 31 Dec 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Democrats responsible for death of migrant children: Donald Trump
donald trump - फोटो : PTI

कस्टडी के दौरान दो प्रवासी बच्चों की मौत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्षी डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने कहा कि सीमा पर हिरासत में बच्चों की मौत डेमोक्रेट्स की खराब आव्रजन नीतियों की देन है। उनकी लचर नीतियों ने ही प्रवासियों को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने का मौका दिया, जिसके चलते यह समस्या अब विकराल रूप अख्तियार कर रही है।

विज्ञापन


बच्चों की मौत के बहाने राष्ट्रपति ट्रंप दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज अगर मैक्सिको की सीमा पर दीवार होती तो प्रवासी अमेरिका में घुसने की सोच भी नहीं सकते थे।’ ट्रंप का यह बयान यूएस बॉर्डर पेट्रोल की हिरासत में ग्वाटेमाला के दो बच्चों की मौत के बाद आया है। दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के दौरान हिरासत में लिए गए थे।
विज्ञापन


ट्रंप बोले, व्हाइट हाउस में कर रहा हूं डेमोक्रेट्स का इंतजार

अमेरिका में चल रहे सरकारी शटडाउन के खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘मैं व्हाइट हाउस में हूं और डेमोक्रेट्स का इंतजार कर रहा हूं कि वे आए और सीमा सुरक्षा पर बात करें। मैक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण घुसपैठ रोकने का एकमात्र विकल्प है।’ इधर, डेमोक्रेट्स नेता मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाए जाने की योजना के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने इसे बेकार और अप्रभावी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शटडाउन का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बुरा असर

शटडाउन अगर लंबा खिंचता है तो इसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय है। बजट समस्या की वजह से हजारों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन घर पर बैठने को मजबूर हैं। लेबर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता सुजैन बोहनर्ट ने कहा कि आने वाले दिनों में इसका असर निर्माण व्यय, बाजार, निर्यात और दूसरे क्षेत्रों में दिखना शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed