{"_id":"5bc56ed5bdec2269a7715937","slug":"defamation-suit-against-donald-trump-filed-by-stormy-daniels-rejected-by-federal-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दायर स्टॉर्मी डेनियल का मानहानि केस खारिज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दायर स्टॉर्मी डेनियल का मानहानि केस खारिज
भाषा, लॉस एंजिलिस
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-स्टॉर्मी डेनियल्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एडल्ट फिल्मों की स्टार स्टॉर्मी डेनियल द्वारा दायर किए मानहानि के मामले को खारिज कर दिया गया है। ट्रंप को इस मामले में पहली कानूनी जीत हासिल हुई है। एक संघीय अमेरिकी न्यायाधीश ने उनके खिलाफ दायर मुकदमे को खारिज कर दिया। डेनियल का असली नाम स्टीफनी क्लिफोर्ड है।
विज्ञापन
एडल्ट स्टार का आरोप है कि नवंबर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के कुछ समय पहले ट्रंप के वकील ने उन्हें ट्रंप के साथ उनके कथित संबंध को लेकर मुंह बंद रखने की एवज में 130,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। डेनियल ने इस बाबत भी ट्रंप के खिलाफ अलग से एक मुकदमा किया है। लॉस एंजिलिस में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एस जेम्स ओटेरो ने डेनियल द्वारा इस साल की शुरुआत में ट्रंप के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एडल्ट फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि एक दशक पहले डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका संबंध था। दोनों के बीच यौन संबंध भी बने थे। इसके बाद अभिनेत्री ने खुलासे को लेकर चुप रहने के लिए धमकी मिलने का भी आरोप लगाया था, जिस पर ट्रंप ने ट्विटर पर कहा था कि धमकी देने का उनका आरोप मनगढ़ंत है।
विज्ञापन