फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   data leak on facebook through friends to friends option

फ्रेंड्स टू फ्रेंड्स ऑप्शन से लीक हो सकती हैं facebook पर आपकी निजी जानकारियां

Mon, 09 Apr 2018 05:14 PM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
 data leak on facebook through friends to friends option
एक शोध में पाया गया है कि आपका फेसबुक अकाउंट आपकी निजी जानकारियों को लीक कर सकता है। आपके  मौजूदा दोस्तों के दोस्त भी आपकी निजी जानकारियों को आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया संपर्क के माध्यम से आपकी निजी जानकारी में भी सेंध लगा सकते हैं। 
विज्ञापन


स्टेनफोर्ड के शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि फेसबुक यूजर ऑनलाइन डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो उसकी उपस्थिति की स्थिति को निजी करें। ‘द जर्नल नेचर ह्यूमन बिहेवियर’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि यदि आप अपने फेसबुक प्रोफाइल में अपने दोस्तों के अलावा किसी अन्य तीसरे द्वारा सर्च का ऑप्शन खुला है तो ये आपकी निजी जानकारियों के लिए खतरा बन सकता है। 
विज्ञापन


फेसबुक के जरिए आपका बेशकीमती डाटा भी कई तरह से मार्केट में जाता है।  पहला, जब आप किसी वेबसाइट पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन करते हैं और दूसरा जब आप मौज-मस्ती के लिए फेसबुक पर दूसरी साइट्स की मदद से चेक करते हैं कि आपकी शक्ल किस सेलिब्रिटी से मिलती है या फिर कौन-सा दोस्त आपसे सबसे ज्यादा नफरत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों फेसबुक के करीब 5 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद खलबली मची हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिकल ने फेसबुक के पांच करोड़ से अधिक यूजर्स की निजी जानकारियां चुरा ली थीं। वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी इसकी पुष्टि करते हुए गलती स्वीकार की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed