{"_id":"59b1681b4f1c1be27f8b4b20","slug":"cyclonic-storm-irma-with-the-strength-of-thousands-of-bombs-killed-10-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजार बमों की ताकत वाले चक्रवातीय तूफान इरमा से 10 लोगों की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हजार बमों की ताकत वाले चक्रवातीय तूफान इरमा से 10 लोगों की मौत
बीबीसी, हिन्दी
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
irma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवातीय तूफान इरमा ने कैरिबियाई द्वीप समूह के पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। यहां इमारतों ने मलबे की शक्ल अख्तियार कर ली है। कैरिबियाई इलाके में कम से कम दस लोगों के मारे जाने की ख़बर है। बारबुडा नाम का छोटा सा द्वीप तूफान के गुजर जाने के बाद रहने लायक नहीं रह गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: 'हार्वे' के बाद अब अमेरिका पर 'इरमा' की मार, फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में इमरजेंसी घोषित
विज्ञापन
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सेंट मार्टिन लगभग पूरा ही बर्बाद हो गया है और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इरमा पांचवीं कैटगिरी का चक्रवातीय तूफान है और इसकी विध्वंसक ताकत अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
पढ़ें: हार्वे तूफान से टेक्सास में मची तबाही, होगा 58 अरब डॉलर का नुकसान
इरमा फिलहाल डोमनिकन रिपब्लिक के उत्तरी इलाके से टर्क्स और कैकोस तरफ़ की ओर बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि अटलांटिक क्षेत्र ने पिछले दस सालों में इरमा जितना ताकतवर समुद्री तूफान नहीं देखा था। इस तूफ़ान की रफ्तार 285 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इरमा की खास बातें
1- अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक इरमा अधिकतम 298 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार तक पहुंचा। 1980 के बाद अटलांटिक क्षेत्र में ये सबसे ज्यादा रफ्तार दर्ज की गई है।
2- अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक फिलिप क्लोट्जबैक ने बताया कि इस मौसम में अभी तक जो छह चक्रवातीय तूफान उठे हैं, इरमा की ताकत उन सबको मिलाकर भी ज्यादा है। इरमा की रफ्तार न केवल ज्यादा है बल्कि उसने इसे बरकरार भी रखा है। यही बात इरमा को असामान्य बनाती है।
3- इरमा ने 290 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार दो दिनों तक बरकरार रखी। नेशनल हरिकेन सेंटर के मौसम विज्ञानी एरिक ब्लैक का कहना है कि बहुत कम चक्रवातीय तूफानों में ऐसा देखा गया है। इससे पिछला रिकॉर्ड चक्रवातीय तूफान एलेन का था जो 18 घंटों के बाद कमजोर पड़ना शुरू हुआ।
4- 2004 में चक्रवातीय तूफान इवान ने डेढ़ दिनों तक 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तारा मेनटेन रखी थी।
5- चक्रवातीय तूफानों के मामले में कहा जाता है कि इनके केंद्र में जितना कम दबाव होगा, उनकी हवाओं की रफ्तार उतनी ही ज्यादा होगी। इरमा का केंद्रीय दबाव 914 हेक्टोपास्कल रिकॉर्ड किया गया है। 1985 में ग्लोरिया साइक्लोन में अभी तक का सबसे कम दबाव 919 हेक्टापास्कल दर्ज किया गया था।
6- इरमा के केंद्र का तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा है। चक्रवातीय तूफानों को समुद्र की ऊष्मा से ऊर्जा मिलती है। लेकिन तूफान जैसे ही समुद्र की ऊर्जा का इस्तेमाल कर लेते हैं, अमूमन उनका तापमान इसके बाद गिर जाता है। बुधवार को इरमा के केंद्र के तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
7- चक्रवातीय तूफान के विशेषज्ञ केरी इमैनुएल ने इरमा की विध्वंसक ताकत का अनुमान लगाया है। उनके मुताबिक इरमा में 7 खरब वॉट की विध्वंसक ताकत है। द्वितीय विश्व युद्ध में जितने बमों का इस्तेमाल किया गया था, ये उनकी कुल जमा ताकत के आधे के करीब है।