फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   crew members of us ship arrested

अमेरिकी जहाज के 35 क्रू मेंबर गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2013 04:01 PM IST
Updated Fri, 18 Oct 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
crew members of us ship arrested

भारती समुद्री सीमा में हिरासत में लिए गए हथियारों से लदे अमेरिकी जलपोत के चालक दल के सभी 35 सदस्यों को भारतीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस जलपोत पर भारी मात्रा में हथियार छुपा कर रखे गए थे।

विज्ञापन


अमेरिकी जहाज 'एम.वी. सीमैन गार्ड ओहियो' को भारतीय तट रक्षक बलों ने तमिलनाडु के तुतिकोरिन बंदरगाह के पास 12 अक्टूबर को पकड़ा था।

कई देशों के नागरिक
जहाज से गिरफ्तार किए गए 35 सदस्यों में भारतीय, ब्रिटिश, यूक्रेनियाई और एस्तोनियाई नागरिक हैं।

अधिकारियों के मुताबिक यह जहाज अमेरिका की एक निजी फर्म का है और सियेरा लियोन में पंजीकृत है।

इस मामले में बीबीसी ने जब राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

तुतिकोरिन में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चालकदल के सदस्यों को मोतीपुरम पुलिस थाने में रखा गया है और वहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

एफआईआर
अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद ले जाने के आरोप में जहाज के चालकदल के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

एक अन्य मामले में एक स्थानीय शिपिंग एजेंट से अवैध रूप से 1500 लीटर डीजल खरीदने के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी क्रू सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में इटली के नौसैनिकों द्वारा दो भारतीय मछुआरों की कथित हत्या के बाद से भारत और इटली के बीच कड़वे कूटनीतिक विवाद खड़े हो गए थे।

इन नौसैनिकों पर भारत में अभियोग चलाया जा रहा है। उन पर केरल के तट के पास मछुआरों पर गोली चलाने का आरोप है।

लुटेरों का खतरा
इटली के ये नौसैनिक एक तेल वाहक जहाज की रक्षा में तैनात थे और कहा गया कि उन्होंने मछुआरों को गलती से समुद्री लुटेरा समझ लिया था।

हाल के वर्षों में हिंद महासागर और अरब सागर में समुद्री लुटेरों का खतरा बढ़ गया है।

सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा जहाजों का अपहरण कर उनके चालक दल के सदस्यों के बदले फिरौती मांगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed