फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Court slammed Court, Trump Administration can't ban refugees coming from Mexico border

एक और अदालत ने दिया ट्रंप को झटका, मैक्सिको सीमा से आने वाले शरणार्थियों पर नहीं लगा सकते प्रतिबंध

Sat, 08 Dec 2018 07:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Court slammed Court, Trump Administration can't ban refugees coming from Mexico border

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर देश की अदालत से झटका लगा है। अमेरिका की अपील कोर्ट ने ट्रंप के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने मैक्सिको सीमा से होकर अवैध रूप से देश में घुसने वाले शरणार्थियों को रोक दिया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि ट्रंप प्रशासन शरणार्थियों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगा सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप ने पिछले महीने मध्य अमेरिकी तीन देशों से अमेरिका में शरण के लिए कारवां लेकर आने वाले लोगों को मैक्सिको सीमा पर रोकने की घोषणा की थी। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश द्वारा नामित नौवें सर्किट जज जे बायबी ने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते। यहां तक कि राष्ट्रपति कार्यालय भी कार्यकारी विधेयक लाकर ऐसा नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने आदेश में कहा कि अमेरिकी संसद ने शरणार्थियों को देश में आने की अनुमति दी है। अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने 2-1 के फैसले में कहा कि जो प्रतिबंध लगाया गया है वह मौजूदा अमेरिकी कानून के तहत अमान्य है। इससे पहले अमेरिका की संघीय अदालत भी ट्रंप सरकार को इस मसले पर फटकार लगा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से टूट चुका है अमेरिका का शरणार्थी तंत्र

अमेरिकी न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता स्टीवन स्टैफोर्ड ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि देश में शरणार्थी तंत्र पूरी तरह से टूट चुका है। मंत्रालय ने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि उसकी तरफ से अदालती आदेश की रक्षा की जाएगी। साथ ही पश्चिमी सीमा पर मौजूद संकट से निबटने के लिए सही कदम उठाने के लिए कहा जाएगा। 

नौ नवंबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने मैक्सिको सीमा पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि जो भी सीमा पार करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सेना कार्रवाई करेगी। 

अटॉर्नी जनरल के लिए बर्र को नामित करेंगे ट्रंप

ट्रंप ने कहा है कि वह विलियम बर्र को देश के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नामित करेंगे। यदि सीनेट उनके नामांकन को मंजूरी देती है तो बर्र (68) जेफ सेशंस का स्थान ले लेंगे।  सेशंस ने नवंबर में ट्रंप के साथ एक माह तक चली तनातनी के बाद पद से इस्तीफा दिया था। 

ट्रंप ने कहा, ‘बर्र पहले दिन से मेरी पसंद थे, उनका रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही सम्मान करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें अमेरिका के अटॉर्नी जनरल पद के लिए नामित किया जाएगा और उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी।’ जेफ ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूसी भागीदारी पर चल रही जांच से खुद को अलग कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed