फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   congress vice president rahul gandhi raised many issues in california and also targets bjp

राहुल गांधी बोले- कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए केंद्र जिम्मेदार, BJP ने किया पलटवार

Tue, 12 Sep 2017 12:16 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 12 Sep 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
congress vice president rahul gandhi raised many issues in california and also targets bjp
rahul gandhi

अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में इंडिया एट 70 विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया। राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। वहीं विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ बोलने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में शांति तो उस वक्त से गायब है, जब केंद्र और राज्य दोनों में कांग्रेस की सरकार थी।
 
देश में हो रही हिंसा पर राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और हिंसा की राजनीति से देश चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे हिंसा का दर्द खूब समझते हैं, क्योंकि उन्होंने इसी वजह से अपनी दादी और पिता को खोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, ''मेरी दादी और पिता को मैंने खोया है और मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।'' उन्होंने कहा, '' जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।

पढ़ें: गुजरात: राहुल गांधी बोले- सरकार ने किया ड्रामा, GST से छोटे व्यापारी बर्बाद हुए

राहुल ने कहा कि देश मेंं सांप्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही हैं। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी उनके खिलाफ एजेंडा चला रही है।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि मोदी जी अच्छा बोलते हैं और लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने में माहिर हैं। लेकिन वे अपनी ही पार्टी बीजेपी के नेताओं की सुनते भी नहीं हैं।
 
कश्मीर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
राहुल ने मुताबिक कश्मीर में साल 2013 में आतंकवाद काफी हाई लेवल पर था, जिसके बाद उन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के साथ इसे कम करने के लिए काम करना शुरू किया। राहुल ने मनमोहन की तारीफ की और कहा कि आपकी सबसे बड़ी सफलता कश्मीर से आतंकवाद को कम करना है।

साल 2013 में ये हालात थे कि उनके पास सुरक्षाकर्मी नहीं लोग खड़े होते थे, लेकिन आज जब सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ खड़ा देखता हूं तो समझ आता है कि यहां हालात बद से बदतर हैं। वहीं पीडीपी और एनडीए के गठबंधन पर भी राहुल ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि पीडीपी ने लोगों को राजनीति में लाने के लिए काम किया था, लेकिन जब से एनडीए से गठबंधन किया है ये मुहिम खत्म हो गई है। ये साफ है कि लोग आतंकवाद की तरफ रूख कर रहे हैं। बीजेपी अपने राजीनिक एजेंडे के लिए कश्मीर को नुकसान पहुंचा रही है।
 

राहुल बोले- PM की वजह से सूचना का अधिकार खत्म

congress vice president rahul gandhi raised many issues in california and also targets bjp
राहुल गांधी ने कहा कि देश में कंप्यूटर लाने पर पूर्व पीएम राजीव गांधी का विरोध किया गया था। बीजेपी के जो नेता बाद में पीएम बने थे, उन्होंने भी कंप्यूटर का विरोध किया था, लेकिन देश ने विकास किया।

सूचना के अधिकार को राहुल ने लगभग खत्म बताया है और कहा कि पीएम मोदी ने राइट टू इंफोर्मेशन को खत्म कर दिया है। जब कांग्रेस की सरकार थी लोगों को सरकार के बारे में पता होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

नोटबंदी से अर्थव्यवस्था की रफ्तार थमी
उन्होंने सबसे पहले देश की गिरती जीडीपी पर चिंता जताई और कहा कि नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उनके मुताबिक जीडीपी करीब 2 फीसदी कर गिर गई है। भारत की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां लोग गरीबी को पछाड़ कर आगे बढ़े हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed