{"_id":"58b64e224f1c1bbe1c831318","slug":"congress-speech-donalad-trump-indian-said-to-restore-confidence-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रवासी भारतीय बोले - भरोसा कायम करने के लिए जरूरी कदम उठाएं ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अप्रवासी भारतीय बोले - भरोसा कायम करने के लिए जरूरी कदम उठाएं ट्रंप
amarujala.com {Edited by : अजय कुमार सिंह}
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
kansas
- फोटो : kansas
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र के अपने संबोधन में कंसास में हुई भारतीय इंजीनियर की हत्या की निंदा की। कांग्रेस में कंसास शूटिंग के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। ट्रंप ने दुख व्यक्त करते राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कैंजस में हुई भारतीय की हत्या पर दुख व्यक्त किया और इस तरह की घटनाओं की निंदा की।
विज्ञापन
वहीं अमेरिका में रहे भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि ट्रंप सरकार को विश्वास बहाल करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने पड़ेंगे। इंडियन अमेरिकन फोरम फार पालीटिकल एजुकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत शिवांगी ने कहा है कि भारतीय समुदाय के लिए ये ऐसा समय आया है, जिसपर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं को रोकने के लिए एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिकी संसद ने सालों पहले जो राष्ट्रव्यापी घृणा अपराध विधेयक पारित किया था उसके प्रचार के मामले में फोरम आगे था। किन्तु कन्सास में इस प्रकार का कानून नहीं है। शिवांगी ने कहा, ‘‘हमें अमेरिकी संसद और हमारे नये राष्ट्रपति के साथ काम करना चाहिए ताकि वे दबाव डाल सके जिसके चलते ऐसे घृणित कृत्यों की भर्त्सना हो सके’’।
विज्ञापन