फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   company is not responsible for micheal jakson' death

माइकल जैकसन की मौत के लिए वो जिम्मेदार नहीं

Thu, 03 Oct 2013 08:03 AM IST
Updated Thu, 03 Oct 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
company is not responsible for micheal jakson' death
अमेरिका की एक अदालत ने माइकल जैक्सन के कंसर्ट को प्रमोट करने वाली कंपनी एईजी लाइव को लापरवाही का दोषी नहीं पाया है।
विज्ञापन


पॉप स्टार माइकल जैक्सन के परिवार ने एईजी लाइव से भावनात्मक नुक़सान के एवज़ में 29 करोड़ डॉलर और साथ ही आर्थिक नुक़सान के एवज़ में अघोषित हर्जाने की माँग की थी। कंपनी ने इस राशि को बेतुका क़रार दिया था।


माइकल जैक्सन की साल 2009 में हुई मौत के मामले में उनके डॉक्टर कोनॉर्ड मरे को ग़ैर इरादतन हत्या के आरोप में चार साल की सज़ा हुई है।

50 वर्षीय जैक्सन की अधिक मात्रा में सर्जिकल एनेस्थेटिक लेने के कारण मौत हो गई थी।

वे अपने संगीत करियर में वापसी के लिए लंदन में कई कंसर्ट करने वाले थे।

अदालत के फ़ैसले के बाद एईजी लाइव के अधिवक्ता मार्विन एस पुटनैम ने कहा, ''अदालत ने एकदम सही फ़ैसला दिया है। हम इस फ़ैसले से बेहद ख़ुश हैं।"

फ़ैसला

सुनवाई के दौरान जैक्सन के परिवार के वकील ने दलील दी कि कंपनी जैक्सन के कंसर्ट से पैसा कमाना चाहती थी।

छह पुरुषों और छह महिलाओं की खंडपीठ ने कई सीधे सवाल पूछे।

इसके अदालत इस फ़ैसले पर पहुँची कि एईजी लाइव ने ही डॉक्टर मरे को नौकरी पर रखा था और वे अपना काम सही से करने के लिए अयोग्य या अक्षम नहीं थे।

जैक्सन के परिवार के दावे के कामयाब होने के लिए डॉ। मरे का अक्षम तय होना ज़रूरी था।

मुक़दमे की सुनवाई के दौरान परिवार ने दावा किया था कि कंपनी ने डॉ। मरे को नौकरी पर रखने से पहले उनके बारे में जाँच-पड़ताल नहीं की थी। जबकि कंपनी ने मरे को नौकरी से इनकार करते हुए कहा था कि जैक्सन ने ही उन्हें रखने पर ज़ोर दिया था।
विज्ञापन


मुक़दमे की सुनवाई के दौरान पचास से ज़्यादा लोगों ने गवाही दी जिसमें जैक्सन की माँ कैथरीन और उनका सबसे बड़ा बेटा प्रिंस भी शामिल था।

डॉ. कोनार्ड मरे जेल में दो साल पूरे करने के बाद इस माह के अंत तक रिहा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed