फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   colder than antarctica brutal deep freezes us midwest

अंटार्कटिका के ग्लेशियर से भी कम अमेरिका का तापमान, पड़ रही कड़ाके की सर्दी

Thu, 31 Jan 2019 03:31 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: Shani Mishra Updated Thu, 31 Jan 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
colder than antarctica brutal deep freezes us midwest
Us Midwest cold - फोटो : self
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ठंड के आगे असहाय नजर आ रहा है। कई इलाकों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा चुका है। उत्तरी ध्रुव के बर्फीले इलाके आर्कटिक से आने वाली हवाओं ने अमेरिका का तापमान अंटार्कटिका से भी कम कर दिया है। सर्दी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सर्दी ने थाम दी जिंदगी

सर्दी के सितम को देखते हुए कई स्कूल बंद कर दिए है। ठंड को देखते हुए कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर पर रहने की सलाह दी है। हजारों उड़ाने और ट्रेन रद्द कर दी गई है। अभी तक 2700 से ज्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं । सर्दी का सबसे ज्यादा असर शिकागो में पड़ा है जहां नदी भी जम गई है। बुधवार को शिकागो का तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अंटार्कटिका के प्रिस्टले ग्लेशियर का न्यूनतम तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


अमेरिका के कंसास, मिसौरी, मिसिसिपी और अलबामा, मिनेसोटा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा,और मोंटाना में भी जमकर सर्दी पड़ रही है। इसके अलावा मिशिगन , विसकॉन्सिन,और इलिनॉय में कड़ाके की ठंड के चलते आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी और नीचे जा सकता है। विभाग की मानें तो पारा -70 डिग्री तक लुढ़क सकता है। आनेवाले दिनों में अमेरिका में लगभग आठ करोड़ लोग शून्य डिग्री के तापमान को महसूस कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed