फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   colder than antarctica brutal deep freezes us midwest cold emergency

आंशिक शटडाउन झेल रहे अमेरिका में सर्दी के सितम से कोल्ड शटडाउन, शिकागो में अंटार्कटिक से कम तापमान

Fri, 01 Feb 2019 09:37 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: Shani Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
colder than antarctica brutal deep freezes us midwest cold emergency
Us cold emergency - फोटो : self
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ठंड के आगे असहाय नजर आ रहा है। कई इलाकों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा चुका है।  आलम यह है कि आंशिक शटडाउन झेल रहे सुपरपावर सर्दी ने कोल्ड शटडाउन की स्थिति बना दी है। इस शटडाउन की वजह आर्कटिक ब्लास्ट को बताया जा रहा है। उत्तरी ध्रुव के बर्फीले इलाके आर्कटिक से आने वाली हवाओं ने अमेरिका का तापमान अंटार्कटिका से भी कम कर दिया है। 
विज्ञापन


अमेरिका के कंसास, मिसौरी, मिसिसिपी और अलबामा, मिनेसोटा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा,और मोंटाना में भी जमकर सर्दी पड़ रही है। इसके अलावा मिशिगन , विसकॉन्सिन,और इलिनॉय में कड़ाके की ठंड के चलते आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सर्दी के सितम की वजह से मिडवेस्ट के इंडियाना, विस्कॉन्सिन ,मिशीगन, आयोवा, इलिनोइस और मिनेसोटा में 12 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

 

colder than antarctica brutal deep freezes us midwest cold emergency
US Cold emergency - फोटो : AP

देश के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो में तो हालात और भी खराब है। शिकागो का तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अंटार्कटिका के प्रिस्टले ग्लेशियर का न्यूनतम तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर पर रहने की सलाह दी है। हजारों उड़ाने और ट्रेन रद्द कर दी गई है। अभी तक 2700 से ज्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं । हालात इतने बुरे है कि शिकागो के कई इलाकों से स्टोर से गर्म कपड़े लूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कोल्ड इमरजेंसी के हालत में बैंक, डाक सेवा और स्टोर भी बंद कर दिए गए है।

 मिडवेस्ट के मिनेसोटा ने साइबेरिया को पछाड़ा

colder than antarctica brutal deep freezes us midwest cold emergency
US Cold emergency - फोटो : AP

मिनेसोटा के थीफ रिवर फॉल में पारा माइनस 61 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सर्दी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शबे ठंडे प्रदेश साइबेरिया में पारा माइनस 40 डिग्री है। लिहाजा मिडवेस्ट अब सबसे सर्द इलाका कहा जा रहा है। बात अगर राजधानी की करेंतो यहां भी तामपान माइनस 19 डिग्री के पास है। सात साल बाद एबेडीशायर के ब्रिमर में माइनस 14.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बर्फीले तूफान की चेतवानी दी है। तूफान की आशंका को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए है। 

विज्ञापन

colder than antarctica brutal deep freezes us midwest cold emergency
US Cold emergency - फोटो : ap
डेट्रॉइट से 100 किमी दूरी पर स्थित मिशीगन टाउन को धरती का नर्क कहा जा रहा है। यहां पारा माइनस 25 डिग्री है जो अंटार्कटिक के साउथ पोल से पांच डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed