फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Clinton is a fit for US President

अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर काम करने के लिए हिलेरी बिल्कुल फिट

Fri, 16 Sep 2016 06:00 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 16 Sep 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
Clinton is a fit for US President
- फोटो : getty images

न्यूमोनिया के हमले के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार उठते सवालों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपना ताजा मेडिक ल रिकार्ड जारी किया है। इस मेडिकल रिकार्ड के मुताबिक वह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर देश की सेवा के लिए पूरी तरह फिट हैं।

विज्ञापन


उनकी डॉक्टर लिजा बार्डक ने कहा कि उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतरीन है। बार्डक ने चार दिन पहले 9/11 हमले की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हिलेरी को चक्कर आने के बाद यह बयान जारी किया है। कार्यक्रम में हिलेरी को चक्कर आ गया था और वह लड़खड़ा कर गिरने वाली थीं लेकिन संभल गईं।
विज्ञापन


बाद में कहा गया कि उन्हें न्यूमोनिया के कारण चक्कर आया था। हालांकि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी को फंड इकट्ठा क रने के लिए कैलिफोर्निया के दौरे पर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इससे 8 नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव को लेकर उनके मेडिकल फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे थे। वह अपना अभियान इस सप्ताह फिर शुरू करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed