{"_id":"572e69e34f1c1b01045cd6f9","slug":"climate-change-increases-danger-of-kidney-diseases-in-human","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ रहे किडनी के रोग ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ रहे किडनी के रोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 May 2016 03:49 AM IST
सार
- जलवायु परिवर्तन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है
- बढ़ते तापमान की वजह से होने वाले किडनी के रोगों में बढ़ोत्तरी हो रही है
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलवायु परिवर्तन का असर सिर्फ हमारे आसपास के वातावरण पर नहीं पड़ रहा, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान से किडनी की बीमारी होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलराडो के शोधकर्ताओं ने यह शोध किया। शोध में उन्होंने पाया कि गर्मी वाले इलाकों में बढ़ते तापमान की वजह से होने वाले किडनी के रोगों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसकी जद में खासकर इन गर्म क्षेत्रों के ग्रामीण हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के मुताबिक इसके लिए कम हो रही बारिश और बढ़ रही गर्मी जिम्मेदार है। क्लिनिकल जर्नल ऑफ द अमेरिकन सोसायटी में यह शोध प्रकाशित होगा। शोधकर्ता कहते हैं कि ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से होने वाली यह पहली महामारी बन सकती है। उन्होंने इसके तेजी से फैलने पर चिंता जताई।
विज्ञापन