{"_id":"5bfa5b47bdec22416e626296","slug":"clash-between-mexico-and-donald-trump-on-issue-of-refugees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप और मेक्सिको के बीच तनातनी, शरणार्थियों के मुद्दे पर दिए अलग-अलग बयान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप और मेक्सिको के बीच तनातनी, शरणार्थियों के मुद्दे पर दिए अलग-अलग बयान
वाशिंगटन, भाषा
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका की दक्षिण सीमा से अंदर आने के इच्छुक शरणार्थियों को प्रक्रिया पूरी होने तक मेक्सिको में ही इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रंप की इस घोषणा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौते पर 'वाशिंगटन पोस्ट' में प्रकाशित खबर की पुष्टि होती है। इस कदम का सीमा पर मौजूद कुछ शरणार्थियों ने स्वागत किया है। 'वाशिंगटन पोस्ट' ने इस खबर में कहा गया है कि मेक्सिको के नवनिर्वाचित गृह मंत्री ओल्गा सांचेज कॉर्डेरो ने समझौते की पुष्टि की है, हालांकि बाद में उन्होंने (कॉर्डेरो) इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, "उन लोगों को अनुमति देंगे जो कानूनी रूप से हमारे देश में आते हैं" और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि "सभी मेक्सिको में रहेंगे।"
विज्ञापन
ट्रंप के बयान के ठीक उलट मेक्सिको के नवनिर्वाचित गृह मंत्री ओल्गा सांचेज कॉर्डेरो ने शनिवार को एक बयान में कहा था, "नवनिर्वाचित मेक्सिको सरकार और अमेरिकी सरकार के बीच किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं हुआ है।"