फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   CIA Reports : russia help trump win election

सीआईए का खुलासा : ट्रंप को चुनाव जीताने में रूस ने की मदद

Sun, 11 Dec 2016 12:26 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Sun, 11 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
CIA Reports : russia help trump win election

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने निष्कर्ष में पाया है कि रूस द्वारा अमेरिका के अंतिम चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चोरी-छुपे हैकिंग की कारगुजारी की थी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह मदद इस चुनाव मे ट्रंप को जिताने के लिए की गई थी। यह खुलासा अमेरिका की शीर्ष खुफिया एजेंसी ‘सीआईए’ ने किया है।

विज्ञापन

 
खुफिया अधिकारियों के मुताबिक रूस ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के कंप्यूटर को इसलिए हैक किया था ताकि रिपब्लिकनों द्वारा डेमोक्रेट संगठन पर किए जाने वाले हमले में उनकी मदद की जा सके। हालांकि रिपब्लिकन नेटवर्क से रूस ने जो भी सूचनाएं हासिल की उन्हें जारी नहीं किया गया था। चुनाव से करीब एक माह पहले डेमोक्रेट पार्टी सिस्टम से कई सूचनाओं के सार्वजनिक होने की बात भी कही गई थी। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी के मुताबिक डेमोक्रेटों के यह दस्तावेज रूस ने विकीलीक्स को मुहैया कराए थे। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने रूस की संसद ‘क्रेमलिन’ और विकीलीक्स के बीच अच्छे संबंधों की भी पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं

CIA Reports : russia help trump win election

इस खुलासे के बाद वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, लेकिन ओबामा चाहते हैं यह जांच समीक्षा उन्हीं के कार्यकाल में पूरी कर ली जाए। 

दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज किया है। प्रसिद्ध अखबार ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने भी सीआईए के हवाले से कहा है कि यह हस्तक्षेप सिर्फ अमेरिकी चुनाव प्रणाली के प्रति भरोसा कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि ट्रंप को चुनाव जिताने के लिए भी किया था।

ट्रंप टीम ने खारिज किए हैकिंग के आरोप
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने सीआईए की रिपोर्ट को खारिज किया है। दल ने अपने एक बयान में कहा कि ये रिपोर्ट उन्हीं लोगों ने बनाई है जिन्होंने दावा किया था कि सद्दाम हुसैन के पास विनाशकारी हथियार हैं। टीम ने कहा कि चुनाव को खत्म हुए अब काफी समय बीत चुका है। अब अमेरिका को दोबारा महान बनाने का समय आ गया है।

कई डेमोक्रेटों के मेल हुए हैकिंग का शिकार

CIA Reports : russia help trump win election

ओबामा ने दिए समीक्षा के आदेश
वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2016 चुनाव के दौरान हुए साइबर हमलों की पूर्ण समीक्षा का आदेश दिया है। रूस के हस्तक्षेप संबंधी चिंताएं बढ़ने के बाद व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की है। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सचिव एरिक सुल्ज ने कहा कि चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप की हद जानने के लिए संसद की ओर से बार-बार की जा रही मांग के बीच ओबामा ने इस सप्ताह के आरंभ में समीक्षा का आदेश दिया।

कई डेमोक्रेटों के मेल हुए हैकिंग का शिकार
‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की डेमोक्रेटिक नेशन कमेटी, हिलेरी के चुनाव प्रचार की कमान संभाले जॉन पोडेस्टा और कई अन्य लोगों के ई-मेल हैक किए। चुनाव के आखिरी महीनों में बड़ी संख्या में ई-मेल्स लीक होने से ट्रंप और हिलेरी के बीच जीत-हार का अंतर कम होता गया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और खुफिया अधिकारियों ने इन ई-मेल्स की हैकिंग में रूस का हाथ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed