{"_id":"5c280dc0bdec22357e6cb3f4","slug":"chinping-and-donald-trump-talked-on-phone-trade-deal-moved-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"शी जिनपिंग व डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बात, ट्रेड डील पर बढ़े आगे दोनों देश","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
शी जिनपिंग व डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बात, ट्रेड डील पर बढ़े आगे दोनों देश
Sun, 30 Dec 2018 05:43 AM IST
पूजा मेहरोत्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ट ट्रंप व शी चिनपिंग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को लंबे समय बाद आपस में फोन पर बात की। अमेरिकी सरकार के आंशिक शटडाउन के 8वें दिन भी जारी रहने के बीच हुई इस वार्ता के बाद दोनों ही नेताओं ने संभावित यूएस-चीन ट्रेड डील को लेकर ‘गुड प्रोग्रेस’ होने की बात कही है।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर लंबी व बहुत अच्छी बात हुई और चीन-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील अच्छी प्रगति कर रही है। उधर, बीजिंग में सरकार समर्थित शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने भी फोन वार्ता की पुष्टि करते हुए जिनपिंग के हवाले से कहा, मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों की टीमें आपस में मिलकर जल्द से जल्द एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, जो दोनों देशों और दुनिया के लिए लाभकारी होगा।
विज्ञापन