फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   China's growing activities in the Maldives troubled America 

मालदीव में बढ़ती चीनी गतिविधियों से अमेरिका परेशान

Wed, 27 Mar 2019 07:41 PM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
China's growing activities in the Maldives troubled America 
US defence secretary Jim Mattis
हिंद महासागर के देश मालदीव में चीन की बढ़ती गतिविधियों ने अमेरिका को परेशान कर दिया है। मालदीव में बड़े पैमाने पर जमीन हथियाने में चीन के शामिल होने के आरोपों के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शनिवार को इस पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


पेंटागन ने जोर दिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र व खुले नियमों को लेकर अमेरिका प्रतिबद्ध है, ऐसे में यहां कुछ भी अलग होता है तो वह अमेरिकी चिंता का कारण होगा। दक्षिण-र्पू्व एशिया के रक्षा मामलों के सहायक सचिव जो-फेल्टर ने कहा, हम मालदीव में चिंताजनक विकास होते देख रहे हैं और इसमें चीन का शामिल होना हमारे लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


 हाल ही में मालदीव के एक पूर्व मंत्री अहमद नसीम ने चीन पर मालदीव में जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर इस स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो भारत और अमेरिका दोनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मालदीव में चीनी प्रभाव की स्थिति भारत के साथ-साथ अमेरिका के लिए भी चिंताजनक है। अब देखना यह है कि इससे कैसे निपटा जाए। यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। 


उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि भारत इन चिंताओं को साझा करता है भी या नहीं। यहां भारत-चीन में भी समय-समय पर विवाद की स्थिति बनती रही है। मालदीव के साथ भारत के रिश्तों में उस वक्त तनाव आ गया, जब वहां के राष्ट्रपति ने फरवरी में मालदीव के भीतर आपातकाल घोषित कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed