फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Cherie used Hillary to find a job for her son's friend

चेरी ने बेटे के दोस्त की नौकरी के लिए हिलेरी से मांगी थी मदद

Wed, 05 Aug 2015 01:50 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
Cherie used Hillary to find a job for her son's friend

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर और अमेरिका की पूर्व सचिव हिलेरी क्लिंटन के बीच हुए बातचीत के कुछ ईमेल सामने आए हैं। इन ईमेल्स में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। इन्हीं में से एक ईमेल में इस बात का खुलासा हुआ है कि चेरी ने अपने बेटे के दोस्त को नौकरी दिलाने के लिए हिलेरी क्लिंटन से मदद मांगी थी।

विज्ञापन


चेरी ने अपने 22 वर्षीय मझले बेटे निक्की की ओर से मदद की मांग करते हुए हिलेरी को ईमेल किया था। ईमेल में इस बात का भी खुलासा हुआ कि अमेरिकी राजनेता ने उनके इस अपील को नजरअंदाज नहीं करते हुए उनकी मदद करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


दोनों में ईमेल के जरिए हुए इस बातचीत की शुरुआत करते हुए चेरी ने एक मेल में लिखा, 'कल रात आपको देखकर अच्छा लगा और आपको परेशान करने के लिए माफी चाहती हूं।' इस ईमेल का हिलेरी ने कुछ घंटे बाद जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने आपका संदेश अपने चीफ ऑफ स्टाफ को भेज दिया है। हम इसका पालन करेंगे। शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी कानून का किया उल्लंघन

Cherie used Hillary to find a job for her son's friend

हिलेरी से जवाब मिलने के बाद चेरी ने उन्हें एक 'धन्यवाद' ईमेल भेजा। उसी दिन चेरी ने 'नौकरी के लिए आवेदन कर रहा हूं।' शीर्षक से एक दूसरा ईमेल जिसमें उन्होंने उनके बेटे द्वारा भेजी गई अपने दोस्त की सीवी संलग्न की थी।

अमेरिका की एक अदालत ने हिलेरी क्लिंटन को राज्य सचिव रहते हुए गुप्त सूचनाओं आदान-प्रदान निजी ईमेल के जरिए करने का दोषी पाए जाने के बाद इन संदेशों को सार्वजनिक करने का आदेश दिया। हिलेरी ने बातचीत के लिए भारी संख्या में निजी ईमेल का इस्तेमाल किया था।

इस ईमेल में इस बात का भी खुलासा हुआ कि चेरी ने कैसे क्लिंटन की लॉबिंग के लिए कतर के राज परिवार में अपने एक दोस्त से उनकी मुलाकात करवाई थी।

हिलेरी के लिए की लॉबिंग

Cherie used Hillary to find a job for her son's friend

करीब 19 ईमेल्स के आदान-प्रदान में चेरी ने बताया है कि कैसे कतर के राजा की पत्नी शेख मोजा बिंत उनकी उनकी मदद करना चाहती हैं। इस मदद के जरिए वह अमेरिका और कतर के रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश कर रही थीं।

चेरी ने अपने एक ईमेल में लिखा, 'मैं तुम्हें टीवी पर देखना पसंद करती हूं और तुम पर गर्व करती हूं।' हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं था कि चेरी ने क्लिंटन के लिए लॉबिंग की थी। इससे पहले भी वह कई बार हिलेरी के लिए लॉबिंग करती रही हैं।

इस नौकरी के लिए मदद मांगने वाले इस घटना के करीब एक महीनें बाद ही चेरी और उनके पति टॉनी ब्लेयर ने अपने बेटे निक्की के लिए 1.13 मिलियन पाउंड में एक चार बेडरूम वाल मकान खरीदा। यह मकान उनके लंदन में स्थित आलीशान बंगले के पास ही स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed