फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Call for emergency UN meet amid regime assault in Syria

सीरिया मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग

Mon, 26 Sep 2016 05:08 AM IST
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र Updated Mon, 26 Sep 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
Call for emergency UN meet amid regime assault in Syria
- फोटो : फाइल फोटो
सीरिया के अलेप्पो शहर में कार्रवाई तेज होने पर ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। शनिवार को सीरिया के अलेप्पो शहर में हुए घातक हवाई हमले में कई इमारतों के ढह जाने के साथ 45 नागरिकों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


यह हमला सीरियाई सेना द्वारा विद्रोही कब्जे वाले पूर्वी शहर को वापस लेने की घोषणा के दो दिन बाद हुआ। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था कि वह अलेप्पो में लड़ाई बढ़ने से दुखी हैं। उन्होंने युद्धक्षेत्र में तब्दील हो चुके शहर में अत्याधुनिक हथियारों के प्रयोग पर चेतावनी देते हुए कहा था कि इससे ज्यादा आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल युद्ध अपराध के समान माना जाएगा। 
विज्ञापन


बान ने दो दिन पहले सीरियाई सेना द्वारा शहर पर फिर से कब्जे के लिए आधुनिक हथियारों, बंकर नष्ट करने वाले बम और लड़ाई के अन्य शक्तिशाली हथियार इस्तेमाल करने की खबरों का उल्लेख किया था।गौरतलब है कि अमेरिका और रूस के बीच एक सप्ताह का युद्ध विराम सोमवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही संघर्ष विराम को फिर से लागू करने के प्रयास भी विफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed