फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   bredly-maning-wikileaks

औरत क्यों बनना चाहता है अमेरिकी सेना का भेदिया?

Fri, 23 Aug 2013 12:26 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 23 Aug 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
bredly-maning-wikileaks

विकीलीक्स वेबसाइट को अमेरिकी सरकार के खुफिया दस्तावेज मुहैया कराने वाले अमेरिकी सैनिक ब्रैडले मैनिंग ने कहा है कि वह औरत बनना चाहता है।

विज्ञापन


टीवी चैनल एनबीसी के कार्यक्रम टुडे प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि "मैं चेल्सी मैनिंग हूं। मैं एक औरत हूं।" इस बीच अमेरिकी सेना से मिले एक फ़ाइल फोटो में ब्रैडले को विग और लिपस्टिक में देखा जा सकता है। यह तस्वीर उन्होंने 2010 में सेना में अपने एक सीनियर को भेजी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही खुद के औरत होने का एहसास था और वह एक समय वह हार्मोन थेरेपी शुरू करने और चेल्सी के रूप में पहचाने जाने की इच्छा रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जासूसी सहित दूसरे अपराधों के लिए 35 साल की सजा दी गई है।

दिमाग़ी सेहत
चिकित्सकों सहित बचाव पक्ष के दूसरे गवाहों ने गवाही दी कि वह एक औरत बनने के लिए लिंग परिवर्तन कराना चाहते थे। इस आधार पर कहा गया कि लैंगिक पहचान को लेकर मैनिंग की समस्या से उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई।


इस बीच अमेरिकी सेना के वकील ने मैनिंग को देशद्रोही बताया है और कहा है कि भविष्य में ख़ुफ़िया सूचनाओं की चोरी को रोकने के लिए उसे 60 साल कैद की सज़ा दी जानी चाहिए।

मैनिंग को 20 आरोपों में दोषी पाया गया और 35 साल जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें अधिकतम 90 साल की सजा हो सकती है।

उनके माता-पिता के बीच 1990 के दशक में अनबन शुरू हुई और साल 2000 में दोनों के बीच तलाक हो गया। सूसन अपने बेटे को लेकर वेल्स आ गईं।

मैनिंग 2007 में अमेरिकी सेना में शामिल हुए और उन्हें इराक भेजा गया। मई 2010 में उन्होंने विकीलीक्स को गोपनीय दस्तावेज लीक किए और फिर गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed