फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Brazil: pregnant woman dies in truck accident but baby is safe

ब्राजील: ट्रक हादसे में हुई गर्भवती महिला की मौत, फिर भी ऐसे बच गया बच्चा

Mon, 30 Jul 2018 09:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Brazil: pregnant woman dies in truck accident but baby is safe

ब्राजील से एक ऐसा मामला समाने आया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा। यहां एक ट्रक का साओ पाउलो और क्यूरिटिबा के बीच पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। ट्रक लकड़ी की बल्लियां लेकर जा रहा था। उस दौरान ट्रक में एक गर्भवती महिला भी मौजूद थी। वह 39 हफ्ते की गर्भवती थी। हादसे में उस महिला की भी मौत हो गई लेकिन उसकी नवजात बच्ची बच गई। इस बात को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट ली थी। हादसे के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर पड़ी उन लकड़ियों को जब हटाया तो देखा कि उनके नीचे एक महिला का शव था। हादसे में उस गर्भवती महिला की मौत हो चुकी थी। लेकिन उसका पेट फटने से उसकी बच्ची बाहर निकली और सड़क किनारे चले गई। पुलिस को बच्ची वहां से थोड़ी ही दूरी पर रोती हुई मिली।
विज्ञापन


यहां तक की बच्ची की गर्भनाल भी लकड़ी से दबकर कट चुकी थी। पुलिस ने नवजात बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया। वहां डॉक्टर और अन्य कर्मी भी यह जानकर हैरान थे कि इतने बड़े हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो जाने के बाद भी उसकी बच्ची बच गई। सभी का मानना था कि बच्ची को भगवान ने बचाया है। इसलिए उन्होंने बच्ची का नाम गियोवान्ना रख दिया। जिसका मतलब है भगवान द्वारा बचाया गया। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed