{"_id":"52d888ae-a799-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"boston-bomb-suspect-identified-on-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्टन धमाके: संदिग्ध की गिरफ्तारी से इनकार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बॉस्टन धमाके: संदिग्ध की गिरफ्तारी से इनकार
Updated Thu, 18 Apr 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अधिकारियों ने इन खबरों से इनकार किया है कि बॉस्टन धमाकों के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एपी और सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि किसी को हिरासत में रखा गया है, लेकिन बॉस्टन पुलिस ने इन खबरों को गलत बताया है।
अमेरिकी मीडिया को दिए बयान में कहा गया है कि इस वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति एक बैग को मैराथन की फिनिश लाइन के पास सड़क पर रखकर दूर जाता नजर आ रहा है।
सोमवार को बॉस्टन में हुए दो धमाकों में आठ साल के एक लड़के, 29 साल की एक महिला और एक चीनी छात्रा की मौत हो गई थी जबकि 170 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हुए थे।
धमाकों के सुराग के बारे में अधिकारी अब से दो घंटे बाद एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।
कैमरे में कैद 'संदिग्ध'
जांचकर्ता धमाकों के सिलसिले में बहुत सारी चीजों की पड़ताल कर रहे हैं जिनमें मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो से लेकर पीड़ितों की टांगों से निकाले गए छर्रे तक शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएनएन ने खबर दी है कि संदिग्ध की तस्वीर एक डिपार्टमेंट स्टोर के निगरानी कैमरे में कैद हुई जो दूसरे बम धमाके वाली जगह पर सड़क के पार स्थित है।
इससे पहले जांच अधिकारियों ने कहा कि धमाकों में इस्तेमाल बम शायद प्रेशर कुकर में रखा गया था।
आंतरिक सुरक्षा विभाग और जांच एजेंसी एफबीआई की ओर से जारी एक साझा बुलेटिन में जो तस्वीर दिखाई गई है, उसमें पीठ पर लटकाने वाले एक काले बैग के अवशेष, एक विस्फोटक उपकरण और धातुओं के कुछ टुकड़े दिखते हैं।
विज्ञापन
अभी तक किसी ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक सूत्र के अनुसार बम एक काले बैग में थे जिन्हें कोई जमीन पर रख कर छोड़ गया था।
राष्ट्रपति ओबामा ने इन धमाकों को 'कायराना आतंकी कार्रवाई' करार दिया था।