फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   boston blast investigation team shot dead suspects

बॉस्टन धमाके: 'उग्र' संदिग्ध को जांच दल ने मारी गोली

Thu, 23 May 2013 12:07 AM IST
Updated Thu, 23 May 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
boston blast investigation team shot dead suspects

बॉस्टन बम धमाकों की जांच कर रही अमेरिकी जांच एजेंसी एफ़बीआई के दल ने पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के हिंसक होने पर उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार बुधवार की सुबह फ़्लोरिडा के ऑरलेंडो में 27 वर्षीय इब्राहिम टोडाशेव से पूछताछ के दौरान यह घटना हुई।

एफ़बीआई प्रवक्ता पॉल ब्रेसन ने एक बयान में कहा कि टोडाशेव को गोली इसलिए मारी गई क्योंकि वह अचानक उग्र हो गया था।

एक एफ़बीआई कर्मचारी को भी अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उसकी जान को ख़तरा नहीं है।

अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टोडाशेव पिछले महीने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बॉस्टन बम धमाकों के अभियुक्त तमरलान सारनाएफ़ को जानता था।

मार्शल आर्ट जानता था टोडाशेव
ख़बरों के अनुसार मिश्रित-मार्शल आर्ट लड़ाके टोडाशेव भी सारनाएफ़ की तरह चेचेन्या से ही था।

टोडाशेव के दोस्त, खुसेन तारामोव, ने फ्लोरिडा न्यूज़ 13 को बताया कि बोस्टम धमाकों के बाद ही एफ़बीआई ने टोडाशेव से पूछताछ शुरू कर दी थी।

तारामोव ने कथित तौर पर कहा, “जब उन्हें पता चला कि हमलावर चेचेन्या के थे उन्होंने हमारा पीछा करना, हम पर नज़र रखना शुरू कर दिया।”

उसने बताया कि एफ़बीआई टोडाशेव पर चेचेन्या का एक हवाई यात्रा टिकट रद्द करने का दबाव डाल रही थी। यह टिकट उसने बॉस्टन धमाकों से पहले ख़रीदा था।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार ऑरलेंडो शॉपिंग सेंटर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद इस महीने की शुरूआत में टोडाशेव को गिरफ़्तार किया गया था।

बॉस्टन बम धमाके
ऑरेंज काउंटी शेरिफ़ ऑफ़िस से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार टोडाशेव ने झगड़े के दौरान एक व्यक्ति के चेहरे को घायल कर उसे अस्पताल पहुंचा दिया था।

बॉस्टन मैराथन के दौरान 15 अप्रैल को हुए बम धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 264 घायल हो गए थे।

मारे गए मुख्य अभियुक्त तमरलान सारनाएफ़ के 19 वर्षीय भाई ज़ोख़र सारनाएफ़ को भी गले में गोली लगी थी।

उसे अस्पताल में ही गिरफ़्तारी में रखा गया है। अगर अपराध साबित हो गया तो उसे मौत की सज़ा मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed