फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Bomb found at home of Hillary and Bill Clinton and Barack Obama says Associated Press report

ओबामा, हिलेरी व सीएनएन चैनल के कार्यालय में पार्सल से भेजे गए विस्फोटक, एजेंसियों ने शुरू की जांच

Wed, 27 Mar 2019 07:37 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bomb found at home of Hillary and Bill Clinton and Barack Obama says Associated Press report

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भेजे गए संदिग्ध पैकेटों को पकड़ा है। एजेंसियों ने बुधवार को इनकी जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि संदिग्ध पैकेटों में विस्फोटक थे। हालांकि एफबीआई ने इसकी पुष्टि नहीं की है और कहा कि जांच जारी है।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने कहा है कि संदिग्ध पैकेट पाए जाने के बाद उसने अपने न्यूयॉर्क स्थित ब्यूरो को खाली करा दिया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मंगलवार को डाक जांचने वाले कर्मचारियों को देर रात हिलेरी क्लिंटन के पते पर भेजे जाने वाले संदिग्ध पैकेट को पकड़ा था। वहीं ओबामा के पते भेजा गया पैकेट बुधवार सुबह पकड़ा गया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, नियमित डाक जांच प्रक्रिया के दौरान इन पैकेटों की तत्काल संभावित विस्फोटक उपकरण के रूप में पहचान कर ली गई और उपयुक्त तरीके से उनसे निपटा गया। ये पैकेट ओबामा या हिलेरी में से किसी ने नहीं लिए और न ही ऐसा कोई खतरा था कि ये पैकेट सीधे उन तक पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक क्लिंटन के न्यूयॉर्क उपनगरीय इलाके चैपक्वा में मिले पैकेट में विस्फोटक था। इसी सप्ताह उदारवादी अरबपति जॉर्ज सोरोस के घर से विस्फोटक मिलने के बाद यह मामले सामने आए हैं। टाइम्स ने अधिकारी के हवाले से लिखा है कि क्लिंटन के घर मिला उपकरण ठीक वैसा ही है जैसा कि सोरोस के घर से मिला था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि कहीं तीनों पैकेटों का आपस में कोई संबंध तो नहीं है। 

वहीं, अमेरिका के टीवी न्यूज चैनल सीएनएन (केबल न्यूज नेटवर्क) के कार्यालय में भी इसी तरह से पार्सल में बम भेजा गया। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में चैनल का कार्यालय खाली करा दिया गया। 

अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए जगह नहीं : ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और सीएनएन चैनल में पार्सल में बम भेजने की घटनाओं के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। ट्रंप ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच में सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed