{"_id":"5c4aaf69bdec2273816659ab","slug":"boeing-flying-car-successful-tests-autonomous-air-taxi-uber-air-taxi-is-not-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोइंग ने उड़ने वाली कार का किया सफल परीक्षण, अब उबर की हवाई टैक्सी दूर नहीं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बोइंग ने उड़ने वाली कार का किया सफल परीक्षण, अब उबर की हवाई टैक्सी दूर नहीं
Fri, 25 Jan 2019 12:10 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
बोइंग ने उड़ने वाली टैक्सी का किया सफल परीक्षण
- फोटो : Boeing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में एरोस्पेस और हवाई जहाज बनाने की सबसे बड़ी कंपनी बोइंग उबर के लिए अपनी उड़ाने वाली टैक्सी बनाने के करीब पहुंच गया है। बोइंग ने बताया कि मंगलवार को वाशिंगटन डीसी के बाहर एक छोटे से एयरपोर्ट में ऑटोनोमस एयर टैक्सी का पहला सफल परीक्षण किया गया। इस टैक्सी में कोई सवार नहीं था।
बोइंग के मुताबिक एयर टैक्सी की उड़ान एक मिनट से कम समय रही। बैटरी से चलने वाली यह एयर टैक्सी जमीन से ऊपर उठी, रनवे पर कुछ देर हवा में मंडराई और फिर वहीं उतारी गई। अभी इसके उड़ान भरने का परीक्षण नहीं किया गया है। बोइंग ने यह नहीं बताया कि विमान जमीन से कितना ऊपर गया था।
एक उड़ान में 75 किमी का सफर
फ्लाइंग कार का यह प्रोटोटाइप 30 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि उड़ाने भरने पर यह 75 किमी की दूरी तय कर सके।
दूसरी कंपनियां भी इस दिशा में कर रही काम
बोइंग के अलावा एयरबस और सिलिकॉन वैली की कई टेक्नोलॉजी कंपनियां भी फ्लाइंग कार पर काम कर रही हैं। तकनीकी तौर पर इस विमान को इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके आने से यातायात का स्वरुप बदल जाएगा- खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट में क्रांति आ जाएगी।
विज्ञापन
ऑडी इटालडिजाइन के साथ फ्लाइंग कार के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। एरोमोबिल ने ऐसे वाहन का प्रोटोटाइप बनाया है जिसके विंग्स अलग कर सड़क पर भी चलाया जा सकता है।