फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   boeing dreamliner takes off after three months

ड्रीमलाइनर ने तीन महीने बाद भरी पहली उड़ान

Sat, 27 Apr 2013 07:26 PM IST
Updated Sat, 27 Apr 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
boeing dreamliner takes off after three months

बोईंग के ड्रीमलाइनर 787 ने कई महीने ज़मीन पर बंद रहने के बाद की पहली उड़ान भर ली है।

विज्ञापन


विमान की पहली उड़ान दो घंटे की थी जिसमें उसने इथियोपिया के अदिस अबाबा से कीनिया की राजधानी नैरोबी तक उड़ान भरी।

बैटरी में खराबी आने के बाद दुनिया भर में ड्रीमलाइनर विमानों की उड़ान स्थगित कर दी गई थी। जापान और अमेरिका ने भी अब तकनीकी सुरक्षा जांच के ड्रीमलाइनर के उड़ान भरने की अनुमति दे दी है।

इस साल जनवरी से तकनीक खामी की वजह से दुनिया भर के सभी बोइंग 787 विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। उसके बाद से ये इस ड्रीमलाइनर की पहली व्यवसायिक उड़ान है।

अमेरिका में ऐसे एक विमान में बैटरी में आई तकनीक खामी की वजह से आग लग गई थी। उसके बाद से बोइंग के इंजीनियर, विमान में नई बैटरियों को लगाने में और उनकी मरम्मत में व्यस्त थे।
विज्ञापन


उड़ान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने इस नई बैटरी के डिज़ाइन को मंज़ूरी दे दी है।

नई बैटरी

नई बैटरी अब काफी कम तापमान पर भी काम कर सकेंगी। ये बैटरी स्टेनलेस स्टील के एक बॉक्स के अंदर सुरक्षित रहेंगी।

इस बॉक्स में एक वेंटिलेशन पाइप जुड़ा होगा जो सीधे विमान के बाहर निकलेगा।

ऐसी स्थिति में किसी भी तरह से आग लगने पर बाकी का विमान उससे अप्रभावित रहेगा।

बोइंग ने बताया कि तमाम इंजीनियर्स ने करीब दो लाख, कार्य घंटों तक लगातार काम करके इस समस्या को दुरुस्त किया और नई बैटरी का डिज़ाइन बनाया।

इस काम के लिए 300 इंजीनियर्स को 10 टीमों में बांटा गया।

ये ड्रीमलाइनर साल 2011 से सेवा में आया। इसके ज़्यादातर विमान बेहद हल्के पदार्थ से बने हैं, जिसकी वजह से इसी आकार के दूसरे विमानों की तुलना में इस विमान में ईंधन की खपत कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed