फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Birth of a healthy child after spinal surgery

भ्रूण में रीढ़ की सर्जरी के बाद सेहतमंद होकर लिया जन्म 

Wed, 17 Jan 2018 06:19 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Updated Wed, 17 Jan 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Birth of a healthy child after spinal surgery
प्रतीकात्मक तस्वीर
टेक्सास चिल्ड्रेन अस्पताल में इस बच्चे ने जन्म लिया तो माता-पिता के साथ डॉक्टरों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उसका जन्म विज्ञान की कामयाबी का एक नया अध्याय है। दरअसल पिछले साल 27 सितंबर को छह माह की भ्रूणावस्था में ही रोयर की रीढ़ की सर्जरी हुई थी। यह इस तरह का दुनिया का पहला ऑपरेशन था। अब रोयर का सेहतमंद बच्चे के रूप में जन्म साबित करता है कि ऑपरेशन पूरी तरह कामयाब रहा।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते शुक्रवार को सुबह इस बच्चे ने जन्म लिया। डॉक्टरों की ओर से बताई गई तारीख से दो दिन पहले। जन्म के वक्त उसका वजन 3.8 किलोग्राम और लंबाई बीस इंच थी। त्वचा गुलाबी और वह रो रहा था। यानी बेबी रोयर पूरी तरह सेहतमंद था। उसने जन्म के बाद वह सब कुछ किया तो उसके माता-पिता और डॉक्टर देखना चाहते थे। उसे अपने पैर हिलाए, जिससे पुष्टि हुई की उसकी रीढ़ ठीक है। वह अपने पैर को नाभि तक आसानी से खींच पा रहा था। 
विज्ञापन


स्पाइना बाइफिडा नहीं रहेगी लाइलाज बीमारी

बच्चे को स्पाइना बाइफिडा नाम की बीमारी थी, जिसमें रीढ़ को घेरने और सहारा देने वाली मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं। इस बीमारी का शिकार बच्चा चलने फिरने में अक्षम हो जाता है। पर शोध में पाया गया कि अगर गर्भ में ही सावधानीपूर्वक सर्जरी की जाए तो इलाज संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed