फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Bill Clinton was a predator, worst abuser of women: Donald Trump

हिलेरी के पति बिल क्लिंटन महिलाओं के शिकारी: ट्रंप

Wed, 12 Oct 2016 03:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 03:57 AM IST
विज्ञापन
Bill Clinton was a predator, worst abuser of women: Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच निजी हमले जोरों पर हैं। ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन के साथ ही उनके पति बिल क्लिंटन पर जोरदार हमला बोला है। रियल एस्टेट दिग्गज ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का शिकारी और सबसे खराब यौन शोषक बताया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि मीडिया के बगैर समर्थन के हिलेरी को कुत्ता पकड़ने की नौकरी भी मिलना मुश्किल है। वहीं, हिलेरी ने कहा कि उनके प्रतिद्वंदी ट्रंप महिलाओं से माफी मांगने की बजाय उन पर (हिलेरी) हमला करने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस के दौरान कितना नीचे गिर गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को चेतावनी दी कि अगर उनके अनुचित टेप जारी किए गए, तो वह हिलेरी और उनके पति बिल क्लिंटन की ओर से किए गए कथित यौन शोषण मामलों को उजागर करेंगे। पेंसिल्वेनिया के एम्ब्रिज में रैली में ट्रंप ने कहा, ‘अगर वे (हिलेरी और बिल क्लिंटन) अनुचित टेप को जारी करेंगे, तो हम हिलेरी और बिल क्लिंटन के अनुचित कारनामों के बारे में लगातार बोलेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने किया हिलेरी को बेनकाब: ट्रंप

Bill Clinton was a predator, worst abuser of women: Donald Trump
trump-hillary - फोटो : reuters
ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान बिल क्लिंटन ने महिलाओं का बहुत शोषण किया था। वह महिलाओं के शिकारी थे।’ 70 वर्षीय ट्रंप ने मीडिया पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की समर्थन करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया के समर्थन के बिना हिलेरी क्लिंटन को कुत्ता पकड़ने की नौकरी मिलना भी मुश्किल होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बात तो दूर की है। दरअसल, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो सामने आने के बाद से ट्रंप के चुनावी अभियान को जोरदार झटका लगा। 
 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैंने हिलेरी क्लिंटन और मीडिया के पाखंड का पर्दाफाश किया। हिलेरी के महिलाओं के प्रति क्रूर व्यवहार को उजागर किया। इसके चलते मेरे 12 साल पुराने बंद कमरे की बातचीत वाले वीडियो को मीडिया में चलाकर 72 घंटे तक लताड़ा गया। इसमें मैं सिर्फ अनुचित शब्द कहते दिखा, लेकिन बिल क्लिंटन ने भोलीभाली महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और हिलेरी क्लिंटन ने पीड़ित महिलाओं पर क्रूरतापूर्वक हमला किया।’ उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन ने उस शख्स का बचाव किया, जिसने 12 साल की बच्ची का रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed