फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   bera became first hindu arriving in house of representatives

प्रतिनिधि सभा में चुने गए पहले हिंदू बने बेरा

Thu, 08 Nov 2012 01:27 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 08 Nov 2012 01:27 AM IST
विज्ञापन
bera became first hindu arriving in house of representatives

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के बराक ओबामा ने जहां दोबारा व्हाइट हाउस पर कब्जा कर लिया है, वहीं इसी पार्टी के डॉक्टर एमी बेरा भारतीय मूल के तीसरे अमेरिकी हैं जिन्हें प्रतिनिधि सभा में चुना लिया गया है।

विज्ञापन


45 वर्षीय बेरा पहले हिंदू हैं, जिन्होंने प्रतिनिधि सभा का सदस्य बन कर इतिहास रचा है, लेकिन भारतीय मूल के अमेरिकी उपेंद्र चिवुकुला न्यू जर्सी से, पेनसिल्वेनिया से चिकित्सक मनन त्रिवेदी, मिशिगन से सयैद ताज और कैलिफोर्निया से जैक उप्पल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव हार गए हैं। रिपब्लिकिन पार्टी के एक उम्मीदवार के सहित भारतीय मूल के छह अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


इतिहास रचा
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए सबसे पहले वर्ष 1950 में भारतीय मूल के अमेरिकी दलीप सिंह सौंध चुने गए थे जबकि बॉबी जिंदल लूजियाना प्रांत के गवर्नर चुने जाने से पहले वर्ष 2005 से 2008 तक प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे थे, लेकिन बेरा प्रतिनिधि सभा में पहुँचने वाले पहले हिंदू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 50 साल पहले बेरा के माता-पिता अमेरिका आ गए थे। इस चुनावी अभियान में बेरा को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का समर्थन हासिल था और उन्होंने बेरा के समर्थन में पिछले महीने दो बार प्रचार भी किया था। उन्होंने प्रचार के दौरान चुनावी चंदा जुटाने में अपने विपक्षियों को पीछे छोड़ दिया था।

हार
एक तरफ जहां ओबामा ने पेनसिल्वेनिया राज्य में जीत के लिए जरूरी 20 इल्कटोरल वोट जीते, वहीं इसी जिले की एक सीट से चुनाव लड़ने वाले डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार मनन त्रिवेदी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जिम गेरलेक से चुनाव हार गए। इराक यु्द्ध लड़ चुके मनन के लिए ये दूसरी हार है।


न्यूजर्सी, जहां पिछले हफ्ते सैंडी तूफान ने काफी तबाही मचाई थी वहां डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र चिवुकुला रिपब्लिकन पार्टी को हराने में नाकामयाब रहे। इस सीट पर लियोनार्ड लांस ने कब्जा जमा लिया है। कैलिफोर्निया की एक सीट से चुनाव लड़े रिपब्लिकन पार्टी के रिकी गिल डेमोक्रेट जेरी मेक्नेर्नी से चुनाव हार गए हैं। यहीं की एक सीट से डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार रहे जैक उपल को रिपब्लिकन पार्टी के टीएमसी क्लिंकटॉक से मात मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed