{"_id":"5b62eeb04f1c1b572f8b7c66","slug":"before-imran-khan-became-pm-america-gave-a-blow-to-pakistan-ans-huge-reduction-in-support-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान के पीएम बनने से पहले अमेरिका ने दिया पाक को झटका, मदद की राशि में की बड़ी कटौती","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
इमरान खान के पीएम बनने से पहले अमेरिका ने दिया पाक को झटका, मदद की राशि में की बड़ी कटौती
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
imran khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कांग्रेस ने पाक को आर्थिक मदद राशि में 55 करोड़ डॉलर की बड़ी कटौती कर दी है। यह कार्रवाई पाक में चल रहे आतंकी नेटवर्क पर प्रतिबंध नहीं लगाने के चलते की गई है। इमरान खान के पीएम बनने से ठीक पहले आर्थिक संकट में फंसे पाक के लिए यह बुरी खबर इसलिए भी है क्योंकि यदि अब उसे आईएमएफ से मदद नहीं मिली तो पाक के पास आयात की रकम तक नहीं बचेगी और उस पर दिवालिया होने का खतरा बढ़ जाएगा। हालांकि पाक को अब अमेरिकी मदद के लिए आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई के सबूत नहीं देने होंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस ने पाक को दी जाने वाली 70 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद घटाकर सिर्फ 15 करोड़ डॉलर कर दी है। यह इस्लामाबाद में नई सरकार के गठन से ठीक पहले पाक को अमेरिका का एक बड़ा झटका है, क्योंकि यदि इमरान खान सरकार बनाते हैं तो उनका सबसे पहला सामना देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से होगा। इमरान ने भले ही आईएमएफ से बेलआउट पैकेज मांगने की योजना बनाई है लेकिन अमेरिका ने पहले ही उसमें अड़ंगा लगा दिया है। ऐसे में आईएमएफ से मदद न मिलने पर पाक के दिवालिया होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि पाक को अमेरिकी कांग्रेस ने एक बड़ी छूट भी दे दी है। उसे अब अमेरिकी मदद हासिल करने के लिए आतंकवादी हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-ताइबा के खिलाफ कार्रवाई करने के सबूत नहीं देने होंगे। अमेरिका ने वित्त वर्ष 2019 के लिए जॉन एस. मैक्केन नेशनल डिफेंस ऑथराइेशन एक्ट (एनटीएए) रक्षा विधेयक में पाक से आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व शर्त को हटा लिया है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सदस्य अनीश गोयल ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय अब आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पाक पर दबाव नहीं बना सकेगा।
विज्ञापन