फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   battle against sexist sci-fi and fantasy book covers

उपन्यासों के कवर पर सेक्स के खिलाफ जंग

Mon, 21 Jan 2013 12:21 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 21 Jan 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
battle against sexist sci-fi and fantasy book covers

विज्ञान से जुड़े काल्पनिक उपन्यासों के जिल्द पर अक्सर आपने देखा होगा कि बेहुदा तरीके से कम कपड़े पहने हुई एक महिला को दिखाया जाता है। ये तरीका पुरुषों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यही तरीका कई अन्य महिला पाठकों को उपन्यास से दूर धकेल देता है।

विज्ञापन


लेन्सी गैरिसन एक ऐसे उपन्यास लेखक से मिलवाने जा रही हैं जो लिंग के आधार पर महिलाओं को एक खास छवि से साथ पेश किए जाने के भेदभाव को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तस्वीर में जिम हाईंज ने एक उपन्यास के कवर की नकल कर एक संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


लेकिन मिशन कोई भी हो जिम हाईंज अंग प्रदर्शन करना भी नहीं भूलते। जंग जीतने के साथ-साथ हाईंज को अंग प्रदर्शन करने का भी हक है, ठीक कहा ना?

काल्पनिक उपन्यास लेखक हाईंज इस तस्वीर में कुछ उपन्यासों के जिल्द पर छपने वाली महिलाओं के अंदाज में नजर आते हैं। हाईंज कहते हैं कि इस तरह के उपन्यासों में महिलाओं को उपभोग की वस्तुओं की तरह पेश किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहूदापन प्रदर्शन
हाईंज कहते हैं कि जिस तरह महिलाओं को दिखाया जाता है वो बेहद बेहूदा रूप होता है, लेकिन आपको उसकी इतनी आदत हो जाती है कि आप उसे नजरअंदाज कर देते हैं। हाईंज के अनुसार मुझे लगता है कि मेरा इस तरह पोज करना लोगों का ध्यान दोबारा उस बात की ओर ले जाता है कि ये कितना बेहूदा होता है जब एक 38 साल का उपन्यास लेखक इस तरह पोज़ करता है।

जनवरी 2012 से हाईंज ने इस तरह पोज़ करने की शुरुआत की और तब से ही उनके इस तरह के पोज उनके ब्लॉग पर बेहद पसंद किए जाते हैं। इससे प्रेरित होकर उन्होंने दिसंबर 2012 में एक नई श्रृंखला की शुरुआत की है ताकि महिलाओं में होने वाले आईकार्डी सिंड्रोम बीमारी के लिए पैसा इकट्ठा किया जा सके।

इस श्रृंखला को देखने के लिए एक लाख लोग हाईंज़ की वेबसाइट पर देख चुके हैं और करीब 15 हज़ार डॉलर की रकम जुटा चुके हैं। विज्ञान से जुड़े काल्पनिक उपन्यासों के जिल्द पर महिलाओं को दिखाए जाने के अदांज पर चल रही बहस में ये प्रोजेक्ट सबसे नया है।

आम जिंदगी के अनुभवों से दूर साइंस फिक्शन की दुनिया में खो जाने की चाहत रखने वाले उपन्यास पाठकों को भी इस तरह महिलाओं के रूप से दो-चार होना पड़ता है जो वो आम जीवन में अक्सर देखते हैं।

जरूरी नहीं पाठकों को लुभा पाएं
इन उपन्यासों के जिल्द पर अक्सर महिलाओं का अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़ों में दिखाया जाता है जो जंग जैसे विषयों पर आधारित इन उपन्यासों में महिलाओं के किरदारों से मेल नहीं खाते।

पाठक तर्क देते हैं कि महिलाओं के किरदारों को ऐसा रूप दिखाना कहीं ना कहीं ये संदेश देता है कि महिलाएं केवल उपभोग की वस्तुएं है। आईरीन गैलो ने किताब छपाई उद्योग में 1990 में कदम रखा, उस वक्त कोनेन कवर्स ने अपनी कॉमिक्स के जिल्द पर महिलाओं को छापना कम कर दिया था।

फिलहाल टोर बुक्स के क्रिएटिव निर्देशक आईरीन गैलो कहते हैं कि उस वक्त हमारे सेल्स के लोगों ने कहा कि हमें कॉमिक्स के कवर पर कमसिन महिलाएं चाहिए साथ ही उन्हें हम कॉमिक्स कहानी के अहम किरदारों में भी महिलाओं को शामिल किजिए।

हालांकि इन महिलाओं को जंग लड़ते दिखाया जाता है लेकिन आलोचना करने वाले कहते हैं कि जिस अंदाज़ में उन्हें दिखाया जाता है उनसे वो बेहद लाचार नज़र आती है।

अंदाज
उपन्यास लिखने वाले सेलविया मोरेनो गॉर्सिया कहते हैं कि लोगों को लगता है कि महिलाओं को अगर बंदूक दे दी जाए तो वो अचानक ताकतवर महिला हो जाती है। लेकिन हम भूल जाते हैं कि जिस अंदाज में, जिन कपड़ों में उन्हें दिखाया जाता है वो इस्तेमाल की वस्तुएं ही नजर आती है। एक बंदूक भर दे देने से अपकी कहानी का नज़रिया नहीं बदलता।

आईरीन गैलो मानते हैं कि इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि उपन्यासों के कवर डिजाइन के इस उद्योग में महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा है। किताबों पर कमसिन महिलाओं की तस्वीरों के लिए मार्केटिंग सोच जिम्मेवार हो सकती है लेकिन ये मानना कि सेक्स बिकता है ज़रुरी नहीं है कि सही हो।


प्रकाशन उद्योग के पर्यवेक्षक कोडेक्स ग्रुप के 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कम कामुक दिखने वाले कवर कहीं ज्यादा संख्या में आम पाठकों को लुभाते हैं।

हालांकि महिलाओं को पेश किए जाने के अंदाज की ये बहस बढ़ रही है लेकिन हाईंज नहीं मानते कि ये उद्योग बदलाव की कगार पर है। जिसका सीधा सा मतलब है कि पाठकों को अब भी कुछ समय तक महिलाओं को उपभोग की वस्तु की तरह देखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

हाईंज ये कोशिश जरुर करते हैं कि उनके उपन्यासों के कवर बाकी लोगों जैसे ना हों।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed