{"_id":"56f6b9744f1c1b7c28f14e17","slug":"barack-obama-said-muslim-americans-are-active-against-islamic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के खिलाफ जंग में अमेरिकी मुस्लिमों की अहम भागीदारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस के खिलाफ जंग में अमेरिकी मुस्लिमों की अहम भागीदारी
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
मेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप और टेड क्रूज पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जंग में अमेरिका के मुस्लिम सबसे अहम भागीदार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुस्लिम समुदाय को कलंकित करने की कोशिश को खारिज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्र के नाम अपने वेब और रेडियो संबोधन में ओबामा ने कहा, ‘हमारा दृढ़संकल्प आईएस के घृणित और हिंसक दुष्प्रचार के खिलाफ जंग जीतना है, जो मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा है।’ डोनाल्ड ट्रंप और टेड क्रूज की ओर से मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान दिए जाने के बाद ओबामा की यह टिप्पणी सामने आई है। दरअसल, ट्रंप ने मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने और ब्रसेल्स हमले के बाद क्रूज ने मुस्लिम इलाकों की निगरानी बढ़ाने का विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
ओबामा ने कहा, ‘अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता के विचार पर बना एक राष्ट्र है। ऐसे बयान हमारे मूल्यों, इतिहास और चरित्र के विरुद्ध हैं। इससे आतंकवादियों के मंसूबे मजबूत होंगे, जो हमें आपस में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को हराने में सफल होंगे। अमेरिका आईएस के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने तक इराकी सुरक्षा बलों का समर्थन करता रहेगा। साथ ही अमेरिका अपने और अपने मित्रों व सहयोगियों के खिलाफ साजिशों को नाकाम करने के लिए काम करता रहेगा।
विज्ञापन