फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   barack obama advice to election candidates

चुनावी दावेदारों को अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की नसीहत

Sun, 13 Mar 2016 03:59 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
बीबीसी/अमेरिका Updated Sun, 13 Mar 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
barack obama advice to election candidates
डोनल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के एक बाद ओबामा ने ये बात कही - फोटो : Reuters

अमेरिकियों राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल दावेदारों से कहा है कि वो तनाव को बढ़ावा देने से बचें। शिकागो में रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के एक बाद ओबामा ने ये बात कही है। ओबामा ने कहा कि उम्मीदवारी के दावेदार 'अन्य अमेरियों का अपमान न करें और उनके प्रति हिंसक न हों'। ट्रंप ने शिकागो में अपने समर्थकों और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच लड़ाई हो जाने के बाद अपनी रैली को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन


ट्रंप के विरोधी उन पर भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाते हैं। ओबामा ने शनिवार को डलास में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चंदा जमा करने के रखे गए एक कार्यक्रम में चुनावी दावेदारों को नसीहत दी। उन्होंने कहा, "चुनावी दौड़ में शामिल लोगों का ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि हम चीजों को बेहतर कैसे कर सकते हैं।"
विज्ञापन


ओबामा ने कहा, "वे अपमान न करें, स्कूली बच्चों की तरह तंज न कसें, मनगढंत तथ्य न तैयार करें और नस्ल और धर्म के आधार पर लोगों को न बांटें।" अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने आप्रवासी विरोधी रुख अपनाया है और मैक्सिको से लगने वाली अमेरिकी सीमा पर वो दीवार खड़ी करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed