{"_id":"6edae98f4340027a637920243da124c9","slug":"barack-obam-visit-own-village-kenia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ने दिया ऐसा अनोखा सम्मान कि दंग रह गए ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गांव ने दिया ऐसा अनोखा सम्मान कि दंग रह गए ओबामा
एजेंसी/ नैरोबी
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
केन्या में दर्जनों बच्चों का नाम बराक ओबामा तो पहले से ही रखे गए हैं, लेकिन देश के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में कुछ बच्चों के नाम ओबामा के विमान के नाम पर एयरफोर्स वन रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ओबामा के पैत्रिक गांव कोगेलो में पहले से ही दर्जनों बच्चों के नाम बराक ओबामा रखे गए हैं, लेकिन शुक्रवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति के देश में पहुंचने के बाद पश्चिमी किसुमू शहर में दो माताओं ने अपने बच्चों का नाम एयरफोर्स वन रखा है।
विज्ञापन
एक बच्चे की मां लूसी एकिन्यी ओकोथ ने कहा, मैंने अपने बच्चे का नाम एयरफोर्स वन बराक ओबामा रखने का फैसला किया है, ताकि हम ओबामा की केन्या यात्रा को हमेशा यादों में बसाए रखें।’
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मां लूसी एटिएनो ने अपने बच्चे के नाम एयरफोर्स वन रखने का फैसला किया है। नर्स डोल्फिन अकिन्यी ने कहा, किसुमू जरमोगी ओगिंगा ओडिंगा अस्पताल में शुक्रवार रात पैदा हुए आठ बच्चों में से दो बच्चों का नाम एयरफोर्स वन रखा गया है।