{"_id":"9477d641e5c0c13fbb2898de179ab39d","slug":"ban-on-sale-of-indian-pharmaceutical-company-in-new-york-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में भारतीय नामी कंपनी की दवाओं की बिक्री पर रोक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न्यूयॉर्क में भारतीय नामी कंपनी की दवाओं की बिक्री पर रोक
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में भारत की अग्रणी फार्म कंपनी श्री बैद्यनाथ’ की कुछ आयुर्वेदिक दवाओं को असुरक्षित करार देते हुए न्यूयॉर्क में इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क सिटी हेल्थ डिपार्टमेंट ने शहर के निवासियों से भारत में निर्मित श्री बैद्यनाथ की कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल बंद करने को कहा है।
उसका कहना है कि इसकी कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में आर्सनिक, सीसा और पारा की भारी मात्रा में मिलावट होने की बात सामने आई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को डिपार्टमेंट ने बयान जारी करके बैद्यनाथ द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों को डॉक्टरों से सलाह लेने और इसके जोखिम की जांच कराने को कहा है। डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर स्थानीय स्तर पर श्री बैद्यनाथ की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
ब्यूरो ऑफ इनवाइरोंमेंटल डिजीज एंड इंजरी प्रीवेंशन असिस्टेंट कमिश्नर नैंसी क्लार्क ने बताया कि श्री बैद्यनाथ की कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में आर्थिक फायदे के लिए आर्सनिक, सीसा और पापा की ज्यादा मात्रा में मिलावट की गई है। हालांकि आमतौर पर आयुर्वेदिक दवाओं के सुरक्षा की जांच नहीं की जाती है।