फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ban Ki-moon reiterates stand against death penalty after Yakub Memon hanging

याकूब की फांसी पर यूएन प्रमुख ने भी जताया विरोध

Fri, 31 Jul 2015 11:44 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ban Ki-moon reiterates stand against death penalty after Yakub Memon hanging

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेनन को फांसी दिए जाने पर अपना विरोध जताया है। उनका कहना है कि मौत की सजा का '21वीं शताब्दी में कोई स्थान' नहीं है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफेन डुजारिक ने उनकी टिप्पणी के बारे में पीटीआई को बताते हुए कहा, 'जो हुआ हमने उसको नोट कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव इस मौत की सजा के खिलाफ हैं।' इसके साथ ही डुजारिक ने बताया कि मून भारत के सुप्रीम कोर्ट की तारीफ भी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा फांसी पर लटकाने से पहले हर तरह की अपील की अंतिम समय तक सुनवाई हुई जो कि एक अभूतपूर्व कदम है। कोर्ट में आधी रात के बाद तक सुनवाई चलती रही और हर तरह के अपीलों के खारिज हो जाने बाद ही याकूब मेमन को फांसी पर लटकाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सजा को खत्म करने पर करें विचार

Ban Ki-moon reiterates stand against death penalty after Yakub Memon hanging

बान ने कहा कि मौत की सजा का '21वीं शताब्दी में कोई स्थान नहीं है।' उन्होंने यह अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वह दुनियाभर के सभी देशों से अपील करते हैं कि वे मौत की सजा को खत्म करने पर विचार करें। उन्होंने मौत की सजा को 'निर्मम और अमानवीय' कृत्य करार दिया।

वहीं इस मुद्दे पर मानवीय हितों के लिए कार्य करने वाली एक संस्था ह्यूमन राइट वाच (एचआरडब्ल्यू) का कहना है कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि यह एक निर्मम और अमानवीय सजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed